फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections: SP's Vijay Rath Yatra will come from Ghazipur to Lucknow, the time of the next day was fixed after 16 were not allowed

यूपी चुनाव : गाजीपुर से लखनऊ तक आएगी सपा की विजय रथयात्रा, 16 को इजाजत नहीं मिलने के बाद तय किया गया अगले दिन का समय

Mon, 15 Nov 2021 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 15 Nov 2021 09:07 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी की ओर से 16 नवंबर को गाजीपुर में जनसभा की इजाजत मांगी गई थी। यहां से आजमगढ़ जाने का कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी।

विज्ञापन
UP Elections: SP's Vijay Rath Yatra will come from Ghazipur to Lucknow, the time of the next day was fixed after 16 were not allowed

विस्तार

समाजवादी पार्टी की गाजीपुर से शुरू होन वाली विजय रथयात्रा अब 17 नवंबर को निकलेगी। यह यात्रा गाजीपुर के पखनपुर गांव से शुरू होकर एक्सप्रेस वे के जरिए लखनऊ तक आएगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभा होगी। इसकी तैयारी कर ली गई है।  एक तरह से यह एक्सप्रेस वे पर रोड शो की तरह होगा।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की ओर से 16 नवंबर को गाजीपुर में जनसभा की इजाजत मांगी गई थी। यहां से आजमगढ़ जाने का कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी। सोमवार को पार्टी के प्रतिनधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। इसके बाद भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देकर जनसभा की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन


इतना जरूर था कि 17 नवंबर के लिए इजाजत दे दी गई है। ऐसे में सपा की 17 नवंबर को गाजीपुर के पखनपुर से विजय रथयात्रा निकलेगी। यहां जनसभा होगी। इसके बाद मऊ, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी होते हुए विजय रथयात्रा लखनऊ पहुंचेगी। रथयात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। हर जिले में सपा अध्यक्ष जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर जिले में होगी जनसभा
पार्टी की ओर से तय कार्यक्रम के तहत रथयात्रा के दौरान हर जिले में एक-एक बड़ी जनसभा होगी। इसके अलाव विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के स्थानीय नेता स्वागत करेंगे। इस विजय रथयात्रा के जरिए यह भी बताया जाएगा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की नींव सपा ने रखी थी। भाजपा ने सिर्फ इसका उद्घाटन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed