फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP elections: Rita Joshi said, Swami Prasad is a grassroots leader, he should be stopped, resignation of a BJP MLA goes viral

यूपी चुनाव : रीता जोशी  ने कहा, जमीनी नेता है स्वामी प्रसाद, उन्हें रोका जाना चाहिए, एक भाजपा विधायक का इस्तीफा वायरल

Wed, 12 Jan 2022 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 12 Jan 2022 09:42 PM IST
सार

मीडिया को दिए बयान में डॉ. जोशी ने स्वामी प्रसाद के भाजपा छोड़कर जाने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद ने अभी कोई पार्टी ज्वॉइन नहीं की है इसलिए उन्हें रोका जा सकता है।

विज्ञापन
UP elections: Rita Joshi said, Swami Prasad is a grassroots leader, he should be stopped, resignation of a BJP MLA goes viral
डॉ. रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज से भाजपा सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जनता में पैठ रखने वाले जमीनी नेता हैं। पार्टी को उन्हें किसी अन्य दल में जाने से रोकने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने दो दिन पहले स्वामी प्रसाद से मुलाकात को महज संयोग बताते हुए कहा कि वे खुद किसी दल में नहीं जा रही हैं।

विज्ञापन


मीडिया को दिए बयान में डॉ. जोशी ने स्वामी प्रसाद के भाजपा छोड़कर जाने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद ने अभी कोई पार्टी ज्वॉइन नहीं की है इसलिए उन्हें रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि यूपी बिहार में वैसे तो जातिवाद की राजनीति होती है लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 में विकास के नाम पर जनता भाजपा को वोट देगी। उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि शांति व्यवस्था बनी रहे और विकास होता रहे इसलिए चुनाव भाजपा के पक्ष में है।
विज्ञापन


भदोही से भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी का इस्तीफा वायरल हुआ
प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारा सिंह चौहान के मंत्री पद से इस्तीफा देते ही बुधवार को भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी का इस्तीफा भी वायरल हो गया। हालांकि विधायक त्रिपाठी ने तुरंत ही सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी कर इस्तीफे को फर्जी करार देते हुए अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही से भाजपा विधायक का इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस्तीफे में सरकार पर ब्राह्मणों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यक समुदाय की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही थी। भाजपा के नेताओं ने जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने इस्तीफे को फर्जी करार दिया। उन्होंने वीडियो के जरिये बयान जारी कर कहा कि उनके फर्जी लेटर हेड पर इस्तीफा लिखा गया है। उन्होंने इसे किसी की साजिश बताते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सिपाही है, भाजपा में उनकी आस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed