{"_id":"6156146d8ebc3e09e4119778","slug":"up-elections-priyanka-will-spend-five-days-a-week-in-lucknow-will-keep-an-eye-on-election-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव : सप्ताह में पांच दिन लखनऊ में ही गुजारेंगी प्रियंका, चुनावी तैयारियों पर रखेंगी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव : सप्ताह में पांच दिन लखनऊ में ही गुजारेंगी प्रियंका, चुनावी तैयारियों पर रखेंगी नजर
Fri, 01 Oct 2021 08:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:23 AM IST
सार
प्रियंका ने बृहस्पतिवार को प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा भी। बैठकों में तय किया गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची दीपावली के आसपास जारी कर दी जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी अब सप्ताह में पांच दिन लखनऊ में ही रहकर चुनावी तैयारियों पर नजर रखेंगी। वह सोमवार से शुक्रवार तक यहीं रहेंगी। इसके संकेत उन्होंने खुद बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में सलाहकार समिति की बैठक में दिए।
विज्ञापन
प्रियंका ने बृहस्पतिवार को प्रदेश इलेक्शन कमेटी और स्क्रीनिंग कमेटी के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा भी। बैठकों में तय किया गया है कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची दीपावली के आसपास जारी कर दी जाए। सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह भी तय किया गया कि चुनावी रैलियों का आगाज वाराणसी से किया जाएगा। 10 अक्तूबर को वहां की रैली में प्रियंका कांग्रेस के ‘चुनावी प्रतिज्ञा’ का एलान करेंगी।
विज्ञापन
17 अक्तूबर से कांग्रेस की ओर से प्रदेश भर में ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ का शुभारंभ किया जाएगा। कुल चार ‘प्रतिज्ञा यात्राएं’ निकाली जाएंगी। प्रत्येक यात्रा के पहले प्रियंका की एक रैली होगी। ये यात्राएं तकरीबन एक माह चलेंगी और इनका समापन लखनऊ में एक महारैली के साथ होगा। यह रैली 19 नवंबर को हो सकती है।
विज्ञापन
सामाजिक संगठनों से जानी समस्याएं
प्रियंका ने कांग्रेस मुख्यालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी बातचीत की। बुनकर समाज ने अपनी दिक्कतें बनाईं। युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने बेरोजगारी का मसला उठाया।
उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो
पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी करने सहमति बनी। इसमें सभी जिलों और शहर इकाइयों से दावेदारों के प्रस्ताव मंगवाने को कहा गया है।