यूपी चुनाव: कांग्रेस का भाजपा पर हमला- सरकार ने राज्यकर्मियों की मांगों को किया नजरअंदाज, हो रहा आर्थिक सुरक्षा से खिलवाड़
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में माना है कि नई पेंशन योजना के बाद नियमित हुए दैनिक वेतन भोगी को पिछली सेवा जोड़ते हुए पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने का हक है लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया है।
विस्तार
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य कर्मियों की मांगों को नजरअंदाज किया है और लाखों कर्मियों की आर्थिक सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने पेंशन बहाली के मुद्दे पर सरकार पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संयुक्त कर्मचारी संगठन के 150 अलग-अलग धड़े करीब 20 लाख पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों की पेंशन के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
पेंशन योजना पर सरकार को घेरा
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में माना है कि नई पेंशन योजना के बाद नियमित हुए दैनिक वेतन भोगी को पिछली सेवा जोड़ते हुए पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन पाने का हक है लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर भी उन्होंने हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें दोबारा गोरखपुर भेज दिया है। जल्द ही जनता उन्हें उनके मठ में भेज देगी।