{"_id":"617654ad01ecaa168f0f895a","slug":"up-elections-amit-shah-will-start-membership-campaign-from-lucknow-on-friday-will-review-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: अमित शाह 29 को लखनऊ से करेंगे सदस्यता अभियान का आगाज, करेंगे तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: अमित शाह 29 को लखनऊ से करेंगे सदस्यता अभियान का आगाज, करेंगे तैयारियों की समीक्षा
Mon, 25 Oct 2021 12:26 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:26 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ सरकार और संगठन की बैठक भी लेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 अक्तूबर को लखनऊ से भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज करेंगे। शाह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ सरकार और संगठन की बैठक भी लेंगे। भाजपा ने शाह के लखनऊ प्रवास की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा के 2.30 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी ने सदस्यता अभियान के जरिये 1.70 करोड़ नए सदस्य बनाकर प्रदेश में पार्टी के चार करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि प्रदेश में चार करोड़ नए सदस्य बनने से विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत वोट हासिल करने की राह आसान होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच से 10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के अनुसार, विधायकों को सदस्यता के लिए 10-10 शिविर लगाने, फॉर्म और मिस्ड कॉल के जरिये सदस्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 1.74 लाख बूथ बनाए जाएंगे। पार्टी ने प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्य बनाने की रणनीति तैयार की है। नए सदस्यों में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन