Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections 2026: Talks on seat-sharing within the INDIA alliance to begin on November 17

यूपी चुनाव 2026: 17 नवंबर से इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर होगी बातचीत, कांग्रेस ने मांगी इतनी सीटें

Sat, 14 Nov 2026 05:45 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 14 Nov 2026 05:45 PM IST
सार

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर से चर्चा शुरू करेंगे। कांग्रेस ने 181 से 185 सीटों की मांग की है।

विज्ञापन
UP Elections 2026: Talks on seat-sharing within the INDIA alliance to begin on November 17
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी चुनाव में इंडिया गठबंधन में सपा-कांग्रेस का साथ लड़ना तय है। गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर से चर्चा होगी। अलग-अलग सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने यूपी में सपा से 181 से 185 सीटों की मांग की है।

विज्ञापन


राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दोनों दलों के पक्षकार 17 नवंबर से सीटों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद संयुक्त प्रेसवार्ता में सीटों की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


इसके पहले, यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में बयान दिया कि कांग्रेस ने उनसे 181 सीटों की मांग की है। इस संबंध में अखिलेश ने पहले दिए गए बयान में कहा है कि बात सीटों की संख्या की नहीं बल्कि जीत की है। भाजपा को चुनाव हराने की है। उन्होंने कहा था कि जल्द ही सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में सपा नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को मजबूत पक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने यूपी में 43 सीटों पर जीत दर्ज की थी जिसमें से 37 सीटें सपा ने जीती थीं। इसके पहले, 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा 5 लोकसभा सीटें ही जीत सकी थी। 2024 के प्रदर्शन को देखकर इंडिया गठबंधन फिर से दोगुने उत्साह के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

Trending Videos

जिला और शहर अध्यक्षों को नहीं बदलेगी कांग्रेस

इसके पहले, कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों का शंखनाद करते हुए जिला और शहर अध्यक्षों को फिलहाल नहीं बदलने का फैसला किया। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में अध्यक्षों को चुनावी रणनीति और सियासी जंग जीतने के गुर सिखाए गए। साथ ही पार्टी की रीति-नीति और शीर्ष नेतृत्व के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। कार्यशाला में सभी जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों, फ्रंटल एवं विभागों के अध्यक्षों समेत 165 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद सहित वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें संबोधित किया।

पदाधिकारियों से कहा गया कि वे कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ जोड़ें, उनकी राय लें और संगठन को मजबूत करें। पार्टी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का सकारात्मक उपयोग करें। बैठक में वार रूम की महत्ता, एसआईआर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदेश को जनता तक पहुंचाने और मतदाताओं के वोट सुरक्षित रखते हुए उन्हें बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed