फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections 2022: RPI will not contest assembly elections in UP party president Athawale announced

UP Elections 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी आरपीआई, पार्टी अध्यक्ष आठवले ने की घोषणा

Sat, 05 Feb 2022 10:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Feb 2022 10:03 PM IST
सार

राजधानी में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में आठवले ने कहा कि पूर्व में उनकी पार्टी 50 सीटों पर लड़ने की तैयारी की थी। लेकिन अब भाजपा को पूरा समर्थन देने का फैसला लिया गया है। इससे भाजपा की सरकार बनने पर आरपीआई कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा।

विज्ञापन
UP Elections 2022: RPI will not contest assembly elections in UP party president Athawale announced
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया जाएगा।

विज्ञापन


राजधानी में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व में उनकी पार्टी 50 सीटों पर लड़ने की तैयारी की थी। लेकिन अब भाजपा को पूरा समर्थन देने का फैसला लिया गया है। इससे भाजपा की सरकार बनने पर आरपीआई कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें मुंबई से उत्तर भारतीयों को भगाने में लगी हैं, जबकि हम उन्हें जगाने में लगे हैं।

विज्ञापन

जाम मुंबई की बड़ी समस्या- आठवले

आठवले ने यूपी की कानून-व्यवस्था की भी तारीफ की। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के मुंबई में तलाक का कारण ट्रैफिक जाम संबंधी बयान पर कहा कि जाम मुंबई की बड़ी समस्या है। सड़कें भी खराब हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी स्वतंत्र रूप से अपना काम करने वाली एजेंसियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed