फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Elections 2022 first phase campaigning ends Deployment of 800 company paramilitary forces

यूपी चुनाव 2022: पहले चरण के लिए प्रचार थमा, सवा दो करोड़ मतदाता तय करेंगे सवा छह सौ प्रत्याशियों का भविष्य

Tue, 08 Feb 2022 10:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Feb 2022 10:58 PM IST
सार

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि पहले चरण में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में कुल 58 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन
UP Elections 2022 first phase campaigning ends Deployment of 800 company paramilitary forces
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार शाम छह बजे थम गया। इस चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। यहां 2.27 करोड़ मतदाता 623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि पहले चरण में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में कुल 58 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


पहले चरण में 2.27 लाख 83739 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। संवेदनशील बूथों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में हैं लेकिन वोटर आईकार्ड जारी नहीं किया गया है उन्हें 12 विकल्प दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में आधारकार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचानपत्र, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र-राज्य सरकार-लोक उपक्रम-पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र, सांसदों-विधायकों-विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। 

पहले चरण के लिए पुलिस की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। कंद्रीय अर्ध सैनिक बल की 800 कंपनियों के साथ 30 कंपनी पीएसी और बड़ी संख्या में जिलों से पुलिस बल उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed