{"_id":"622a67614911551a7b0f6ba2","slug":"up-election-stir-in-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Assembly Elections : सोशल मीडिया बोला... नहीं जाएंगे मठ, पांच साल और बजाएंगे लट्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Assembly Elections : सोशल मीडिया बोला... नहीं जाएंगे मठ, पांच साल और बजाएंगे लट्ठ
Fri, 11 Mar 2022 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
राजन परिहार, लखनऊ
राजन परिहार, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:32 AM IST
सार
मतगणना में भाजपा की जीत के रुझान संग चले तरह-तरह कमेंट्स, मीम्स।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की जीत का जश्न सोशल मीडिया ने शब्दबाण चलाकर मनाया गया। तरह-तरह के मीम्स व्हाट्सएप ग्रुपों में तैरते रहे। फोटो, वीडियो व कमेंट करती भाषाओं के कमेंट खूब चले। योगी की फोटो संग खूब चला कि ‘...नहीं जाएंगे मठ, पांच साल और बजाएंगे लट्ठ।’ यही नहीं ‘...बाबा ने ललकारा है, यूपी सिर्फ हमारा है।’ ‘...अबीर है गुलाल है, यूपी में भगवा की बहार है।’
विज्ञापन
जैसे संदेश भेजकर भी लोगों ने खुशी जतायी। एक संदेश कुछ इस तरह चला कि ‘...यात्रीगण कृपया ध्यान दें :- गोरखपुर से चलकर लखनऊ को जाने वाली गाड़ी संख्या 2022-27 बुलडोजर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चल रही है। एक फोटो मीम रोडवेज की बस में पीछे साइकिल बांधकर जाते हुए भी वायरल होता रहा।
विज्ञापन
एमवाई मतलब मोदी-योगी
जातिवाद के आरोपों के जवाब में लिखा गया कि ‘...न ठाकुरवाद था, न ब्राह्मण नाराज था, सबका बाबा पर विश्वास था।’ पश्चिम की जीत पर चला कि ‘वैसे देखा जाए तो जाटों ने भी नाटो वाला काम किया है सपा के साथ...।’ एमवाई फैक्टर पर कमेंट आया कि ‘90 के दशक के एमवाई फैक्टर यानी मुस्लिम यादव फैक्टर को 2022 ने बदल दिया। अब ये एम वाई यानी मोदी-योगी हो चुका है।’ रुझान में शुरुआत से भाजपा के आगे रहने पर चला कि ‘यूपी में चुनाव आयोग ने विपक्षियों को बुलाकर पूछा... जीत घोषित कर दें...या... दिन भर बेइज्जती करवाओगे।’
विज्ञापन
पांच राज्यों के परिणाम आने पर चला कि ‘चुनाव आयोग ने एक लाइन में नतीजा बताया। अब तक के रुझानों में एक राज्य में आप बाकी चार में सबका बाप।’ इसके अलावा मशहूर शायर मुन्नवर राणा द्वारा भाजपा के जीतने पर यूपी छोड़ने संबंधी दिए गए बयान पर भी सोशल मीडिया में जमकर ट्रोलिंग हुई। मुख्यमंत्री योगी के तरह-तरह के नए लुक वाले फोटो चले। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा बुलडोजर के नीचे साइकिल फेंककर उसे कुचलने का वीडियो मीम्स भी खूब चला।
ये कमेंट भी वायरल...
- उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार से आ रही साइकिल को बुलडोजर ने रौंदा।
- प्रियंका गांधी पार्टी में जान फूंकने आयी थी, पार्टी ही फूंककर चली गई।
- पिंकी डूबी, माया डूबी, अबकी डूबे जयंत, चाप के फिर बुलडोजर दौड़ा, सीएम बनिहे महंत। जोगीरा सारा रा रा रा रा।
- जूठे बेर के बदले मोक्ष देने वाले राम, भला एक संन्यासी का ऋण क्यों रखेंगे। ...जय श्री राम...।
- न साईकिल है, न ही उसमें हवा है। यूपी में तो केवल, भगवा ही भगवा है।...जय श्री राम...।
- बड़ी खबर... अखिलेश यादव ही होंगे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
- आज रात श्री कृष्ण जी अखिलेश के सपने में आएंगे और कहेंगे... ‘कैसा लगा मजाक’