फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2027: LJP takes aim at SP and sounds the bugle for the assembly elections.

Lucknow: "यूपी में है टोपी लाल, दलितों के हक करे हलाल" सपा पर निशाना साध लोजपा ने भरी चुनावी हुंकार

Sun, 05 Jul 2026 02:13 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 05 Jul 2026 02:13 PM IST
सार

लोजपा सांसद रामविलास पासवान ने यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। पासवान ने सपा व कांग्रेस को निशाने पर लिया।

विज्ञापन
UP Election 2027: LJP takes aim at SP and sounds the bugle for the assembly elections.
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान - फोटो : amar ujala

विस्तार

एम वाई समीकरण पर केंद्रित 2027 के चुनाव में अपनी राहें तलाशने के लिए लोजपा ने भाजपा के समर्थन में रविवार को लिटमस टेस्ट किया। संस्थापक स्वर्गीय राम विलास पासवान की 80 वीं जयंती पर पार्टी ने नव संकल्प सभा के नाम से हुए सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को एकजुट किया और अपनी ताकत दिखाईं। महाराजा लाखन पासी को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को लखनऊ और यूपी से जोड़ने की कोशिश की। 

विज्ञापन


सम्मेलन में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि उनके पिता की ऐसी कई बातें हैं जो उन्हें भावुक करती हैं। कहा जो सपने वह छोड़ गए उन सब अधूरे सपने को पूरा करूं। कहा राम विलास पासवान का यूपी से विशेष रिश्ता रहा था। अभी उनके सपने को पूरे करने में लंबा सफर तय होगा। ऐसे समाज के निर्माण में भागीदारी निभानी है, जहां हर किसी को समान भागीदारी मिल सके।
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस बाबा साहेब के संविधान की किताबों को दिखाते है वहां पर बाबा साहेब की एक प्रतिमा तक कांग्रेस नहीं लग सकी। एक एक परिवार के तीन तीन लोगों की तस्वीरें संसद के सेंट्रल हॉल में लगाई। कांग्रेस, सपा और उनके सहयोगी दलों ने बाबा साहेब को हराने का काम किया। पिछड़े को आरक्षण व ऊंची जातियों के गरीबों को आरक्षण देने की मांग हमारे नेता ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्रभारी व बिहार के जमुई से सांसद अरुण भारती ने "यूपी में है टोपी लाल, दलितों के हक को करे हलाल" जैसे नारे भी लगवाए। सिर्फ वोट देने की बात नहीं वोट लेने की बात कहते हुए हेलीकॉप्टर उड़ाने की बात कही गई। ब्राह्मण, गुप्ता, विश्वकर्मा जैसे सभी समाज को साधने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed