UP Election 2022 : सपा ने लगाया प्रतापगढ़ में बूथ कैप्चरिंग का आरोप, चुनाव आयोग को भेजी शिकायत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को आयोग को भेजी शिकात में आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ में विधानसभा चुनावों में हिंसा, बूथ कैप्चरिंग और प्रशासनिक अव्यवस्था रही। उन्होंने इसे निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के लिए चुनौती बताते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने पांचवें चरण के चुनाव में प्रतापगढ़ के विभिन्न बूथों पर कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। इस संबंध में चुनाव आयुक्त को पत्र भेजा है। जनसत्ता दल के प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को आयोग को भेजी शिकात में आरोप लगाया कि प्रतापगढ़ में विधानसभा चुनावों में हिंसा, बूथ कैप्चरिंग और प्रशासनिक अव्यवस्था रही। उन्होंने इसे निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के लिए चुनौती बताते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया। कहा कि समाजवादी पार्टी के पक्ष में मत देने से रोका गया। तमाम मतदाताओं को बूथ पर नहीं जाने दिया गया। सपा समर्थकों को दबंगों द्वारा डराया धमकाया गया और प्रशासन मूक दर्शक बना रहा।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जब गरीबों को वोट नहीं डालने दिया जाएगा तो स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कैसे संभव हो सकेगा। भेजे गए पत्र में बताया गया है कि कुंडा के बूथ संख्या 367, 368, 156,157, 158, और 273 पर जनसत्ता दल के लोग बूथ कैप्चरिंग करते रहे। उनकी दहशत पूरी विधान सभा क्षेत्र में है। सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला किया गया है। उनकी गाड़ी भी तोड़ दी गई है यह लोकतंत्र पर हमला है। कुंडा के जहानाबाद, समसपुर, शाजा, हथिगवां, खिदिरपुर, डीहा, नौबस्ता, परसीपुर, भदशिव परानुपुर, नरसिंहपुर, पहाड़पुर, जमेठी, बेंती, बनेमऊ,. शाहवपुर, बछरौली, मलाका रजापुर, साहिबापुर समेत कई ग्राम सभाओं में जनसत्ता दल के प्रधानों व दबंगों द्वारा बूथ कैप्चरिंग की जा रही है। प्रशासन कोई कार्यवाही नही कर रहा है और मूकदर्शक बना है।