फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Shivpal will field from Jaswant Nagar on cycle symbol, will campaign for SP candidates

UP Election 2022 : जसवंत नगर से साइकिल चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे शिवपाल, सपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

Fri, 21 Jan 2022 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jan 2022 08:05 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर विधानसभा सीट से साइकिल चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरेंगे। इस सीट पर उनका छठवां चुनाव होगा। जसवंत नगर विधानसभा सीट पर 1967 में मुलायम सिंह यादव पहली बार विधायक रहे। इसके बाद वह इस सीट पर सात बार परचम फहराने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
UP Election 2022: Shivpal will field from Jaswant Nagar on cycle symbol, will campaign for SP candidates
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर विधानसभा सीट से साइकिल चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरेंगे। इस सीट पर उनका छठवां चुनाव होगा। जसवंत नगर विधानसभा सीट पर 1967 में मुलायम सिंह यादव पहली बार विधायक रहे। इसके बाद वह इस सीट पर सात बार परचम फहराने में कामयाब रहे। लोकसभा चुनाव लड़ने पर मुलायम सिंह यादव ने 1996 में शिवपाल सिंह यादव यहां से उतारा। तब से लगातार पांच बार से शिवपाल विधायक हैं। छठवीं बार भी इसी सीट से मैदान में उतरने को तैयार हैं। शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि षडयंत्र के तहत उनका चुनाव चिह्न जब्त कर लिया गया है। ऐसे में सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर मैदान में उतर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जहां भी जरूरत होगी चुनाव प्रचार करेंगे। प्रसपा के अन्य पदाधिकारियों के चुनाव लड़ेन के सवाल पर कहा कि जीताऊ उम्मीदवारों की सूची सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी गई है। उन्हें जो जीताऊ लगेगा, उसे टिकट मिल सकता है। अन्य को सपा सरकार बनने पर सम्मान मिलेगा। बेटे आदित्य यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि अभी उनके चुनाव लड़ने का मन नहीं है। भाजपा के परिवारवार का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फासीवादी ताकतों के खिलाफ जीवनभर लड़ता रहा हूं। यह संघर्ष ताउम्र जारी रहेगा। समाजवादी विचारधारा के प्रचार- प्रसार करना ही जीवन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम) का आशीर्वाद साथ में है। वह स्वस्थ्य रहे तो हमारा चुनाव प्रचार करेंगे। अब तक भाजपा से मनीष यादव जसवंत नगर से चुनाव लड़ते रहे हैं। अब वह सपा में हैँ। ऐसे में जसवंत नगर में साइकिल का मुकाबला करने के लिए कोई नहीं है।
विज्ञापन


प्रसपा का चुनाव चिह्न बदला
सपा से अलग होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी नाम से नई पार्टी बनाई। चुनाव चिह्न चाबी था, लेकिन दो माह पहले इसे जब्त कर लिया गया है। अब उन्हें स्टूल अलाट किया गया है। प्रसपा ने प्रदेशभर में 240 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की थी। इसमें 170 सीट पर पार्टी ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। अब प्रसपा का समाजवादी पार्टी से गठबंधन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed