फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022 Congress Manifesto Priyanka Gandhi Vadra Will Issue Unnati Vidhan Today

UP Congress Manifesto: प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ किया जाएगा

Wed, 09 Feb 2022 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Feb 2022 02:03 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हमने इसे उन्नति विधान नाम दिया है। इसमें जनता की आकांक्षाओं को शामिल किया गया है। चुनाव में इस्तेमाल की गई भाषा पर उन्होंने कहा कि कोई कहता है कि गर्मी निकाल देंगे, कोई कहता है चर्बी निकाल देंगे, अगर निकालना ही है तो भर्ती निकालों क्योंकि युवा बेरोजगार हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Congress Manifesto Priyanka Gandhi Vadra Will Issue Unnati Vidhan Today
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा पत्र जारी किया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने यूपी में सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसानों का पूरा कर्जा माफ करने का वादा किया है। उन्होंने प्रदेश में दो लाख खाली पड़े शिक्षकों के पद भरने का वादा किया। पुरानी पेंशन योजना पर उन्होंने कहा कि इस पर कोई बीच का रास्ता निकालना जरूरी है।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने घोषणा पत्र में जनता की आकांक्षाओं को शामिल किया है। इसके लिए हमारी घोषणा पत्र टीम के सदस्य अलग-अलग जिलों में गए और लोगों से बात की और जैसा जनता में कहा हमने उन बातों को घोषणा पत्र में शामिल किया है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि हमने अलग-अलग पार्टियों का घोषणा पत्र देखने के बाद अपना घोषणा पत्र तैयार नहीं किया है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान इस्तेमाल की जा रही भाषा पर कहा कि कोई कहता है, गर्मी निकाल देंगे, कोई कहता है चर्बी निकाल देंगे। अगर निकालना है तो भर्ती निकालिए। बेरोजगारी इतनी ज्यादा है। इस पर कोई बात नहीं कर रहा है। यह कांग्रेस का तीसरा घोषणा पत्र है। इसके पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और अब अंतिम घोषणा पत्र 'उन्नति विधान' जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किए गए वादे:
- सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
- किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ किया जाएगा।
- बिजली बिल आधा किया जाएगा।
- 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। 12 लाख पद खाली हैं जिसे भाजपा ने नहीं भरा है। हम आठ लाख नौकरियां और देंगे।
-10 लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त व्यवस्था करेंगे।
- आवारा पशुओं से नुकसान होने पर 3000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
- दो रुपये में गोबर खरीदा जाएगा। जैसा कि छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।
- छोटे व्यापारियों की मदद करेंगे और लघु उद्योगों को और मजबूत बनाएंगे।
- संविदा नियुक्ति बंद की जाएगी। संविदाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद की जाएगी।
- झुग्गीवासियों को भूमि अधिकार दिया जाएगा।
- ग्राम प्रधानों का वेतन 5 हजार व चौकीदारों का वेतन भी बढ़ाया जाएगा।
- कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले योद्घाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
- शिक्षामित्रों का नियमितीकरण व मानदेय वृद्घि की जाएगी।
- अनुसूचित जातियों व जनजातियों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
- सच्चाई लिखने वाले और दिखाने वाले पत्रकारों से मुकदमें खत्म किए जाएंगे।
- महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती उनके अपने जिले में की जाएगी।
- किसानों व बुनकरों के लिए विधान परिषद में आरक्षण।
- मध्यम वर्ग के लोगों के आवास के लिए किफायती दर पर जमीन उपलब्ध करवाएंगे।
- शिक्षकों के दो लाख खाली पड़े पद भरे जाएंगे।
- दिव्यांगों के लिए 3000 रुपये पेंशन और अनुदान देंगे।
 

करीब एक लाख लोगों से बात कर बनाया घोषणा पत्र
इस मौके पर कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम अब तक दो घोषणा पत्र जारी कर चुके हैं जिसमें से पहला महिलाओं के लिए और दूसरा युवाओं के लिए था। अब हम तीसरा और अंतिम घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। इसके लिए हमने करीब एक लाख लोगों से बात की जिनकी आकांक्षाओं को इसमें शामिल किया गया है। हमने समाज के हर वर्ग से बात की और यह जन घोषणा पत्र तैयार किया है।


इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सुप्रिया श्रीनेत, आराधना मिश्रा मोना व कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed