फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Prime minister Narendra Modi in Barabanki.

UP Election 2022: पीएम मोदी बोले- परिवारवादी दलों ने गरीबों का राशन लूटा लेकिन भाजपा ने उनका खेल किया खत्म

Wed, 23 Feb 2022 01:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Feb 2022 01:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में जनता से भाजपा को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि यूपी का चुनाव देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है। यूपी में विकासवादी सरकार होगी तो देश भी दोगुनी रफ्तार से तरक्की करेगा।

विज्ञापन
UP Election 2022: Prime minister Narendra Modi in Barabanki.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी भले ही भारत के क्षेत्रफल का सिर्फ सात प्रतिशत हो पर भारत की 16 प्रतिशत जनसंख्या यहां पर निवास करती है। यूपी का विकास देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है इसलिए विकास के लिए वोट करें।
विज्ञापन


विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी दलों ने गरीबों का राशन लूटा लेकिन भाजपा ने उनका खेल खत्म कर दिया। हम एक राष्ट्र एक राशन कार्ड लाए। अब कौशांबी के लोग अपने राशन कार्ड का प्रयोग पूरे देश में कहीं भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि यूपी चुनाव के हर चरण में जनता भाजपा का समर्थन कर रही है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंशवादी चाहते हैं जनता हमेशा ही गरीब बनी रहे जिससे वो उनके आसपास घूमती रहे जबकि भाजपा जनता की मुश्किलें दूर करने पर काम कर रही है। इसलिए यूपी की जनता भाजपा को समर्थन दे रही है।

उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति के कारण यूपी अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर सका है। जबकि यूपी देश के विकास को ताकत देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed