फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Polling officer Reena Dwivedi seen in modern look leaving sari

UP Election 2022 : साड़ी छोड़ माडर्न लुक में नजर आई पोलिंग अधिकारी रीना द्विवेदी, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

Tue, 22 Feb 2022 09:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 22 Feb 2022 09:56 PM IST
सार

कई चुनावों से सुर्खियों में रहीं पोलिंग अधिकारी रीना द्विवेदी नए लुक में नजर आईं। लखनऊ के लोक निर्माण विभाग में तैनात लिपिक रीना द्विवेदी की ड्यूटी इस बार मोहनलालगंज विधानसभा के गोसाईगंज में पोलिंग अधिकारी के रूप में लगी है। मंगलवार को वह जैसे ही पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर पहुंची, लोगों ने उन्हें घेर लिया।

विज्ञापन
UP Election 2022: Polling officer Reena Dwivedi seen in modern look leaving sari
2017 के विधानसभा चुनाव में पीली साड़ी में रीना द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में मंगलवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित पोलिंग बूथ के लिए ईवीएम संग रवाना हुईं। इस दौरान बीते कई चुनावों से सुर्खियों में रहीं पोलिंग अधिकारी रीना द्विवेदी नए लुक में नजर आईं। लखनऊ के लोक निर्माण विभाग में तैनात लिपिक रीना द्विवेदी की ड्यूटी इस बार मोहनलालगंज विधानसभा के गोसाईगंज में पोलिंग अधिकारी के रूप में लगी है। मंगलवार को वह जैसे ही पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर पहुंची, लोगों ने उन्हें घेर लिया। सुरक्षाकर्मियों से लेकर पोलिंग पार्टियों के कार्मिक व अन्य लोग उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

विज्ञापन

UP Election 2022: Polling officer Reena Dwivedi seen in modern look leaving sari
ब्लैक स्लीवलैस टॉप व ऑफ व्हाइट ट्राउजर में रीना द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस बार वह साड़ी छोड़ माडर्न गेटअप में नजर आईं। वह ब्लैक स्लीवलैस टॉप व ऑफ व्हाइट ट्राउजर में नजर आईं। इसके साथ सनग्लासेज भी लगा रखे थे। हर कोई उन्हें एकटक देखता रहा। उन्होंने बताया कि पहले साड़ी पहनी थी, इस बार लुक चेंज किया है। जब लोग आपके बारे में चर्चा करें तो अच्छा लगता है। रीना द्विवेदी 2017 के विधानसभा चुनाव में पीली साड़ी और 2019 के लोकसभा चुनाव में नीली साड़ी में नजर आई थीं। दोनों बार उनकी फोटो  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed