{"_id":"620a63ef6506bd5ca2272bc8","slug":"up-election-2022-congress-released-the-list-of-star-campaigners-for-the-sixth-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : कांग्रेस ने छठें चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : कांग्रेस ने छठें चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
Mon, 14 Feb 2022 07:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 14 Feb 2022 07:49 PM IST
सार
पार्टी महासचिव तारिक अनवर की ओर से सोमवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
विस्तार
कांग्रेस ने छठें चरण में 3 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी महासचिव तारिक अनवर की ओर से सोमवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल, प्रियंका के अलावा अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, अशोक गहलौत, कमलनाथ, हरीश रावत, चरनजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, जितेंद्र सिंह, पी.एल. पुनिया, निर्मल खत्री, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, मो. अजहरुद्दीन, मो. मुकीम, इमरान प्रतापगढ़ी, वर्षा गायकवाड़, सुप्रिया श्रीनेत, जयवर्धन सिंह, बाजीराम खांडे, राजेश तिवारी, सत्य नारायण पटेल, विश्वविजय सिंह, पंखुड़ी पाठक तथा बाल कृष्ण चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन