फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: CM Yogi said - BJP is necessary to stop corruption, party's campaign song launched

UP Election 2022 : मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा के प्रचार गीत व स्लोगन जारी किए, मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया 

Fri, 21 Jan 2022 07:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 21 Jan 2022 07:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम रहे, हिस्ट्रीशीटर थाना व अपराधी सरकार न चलाए इसलिए एक बार फिर भाजपा की सरकार जरूरी है।

विज्ञापन
UP Election 2022: CM Yogi said - BJP is necessary to stop corruption, party's campaign song launched
पत्रकारों से वार्ता करते सीएम योगी, अनुराग ठाकुर, स्वतंत्र देव, केशव मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री और मंत्री अपने लिए लखनऊ में बंगले बनवाते थे, लेकिन भाजपा ने पांच साल की सरकार में 43 लाख से अधिक गरीबों के आवास बनवाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम रहे, हिस्ट्रीशीटर थाना व अपराधी सरकार न चलाए इसलिए एक बार फिर भाजपा की सरकार जरूरी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के प्रचर गीत और स्लोगन जारी किए। साथ ही मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश बना रहे, माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलता रहे, तुष्टीकरण की राजनीति न हो, सरकारी भर्ती में पारदर्शिता बनी रहे, गरीबों को किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े और बिजली 24 घंटे मिले, इसके लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे जीवन की रफ्तार बढ़ता रहे, बहन-बेटियों के सम्मान के साथ कोई गुंडा खिलवाड़ न कर सके, कोरोना व इंसेफेलाइटिस जैसी महामारी को हराया जा सके, किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम और सम्मान मिले, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज हो, निवेश आता रहे, उद्योग-धंधे फलते-फूलते रहें, सभी को अपने घर के पास रोजगार मिले इसलिए भाजपा सरकार की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बीते पांच वर्षों में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की ओर से किए गए कार्यों के बूते भाजपा प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच वर्ष तक सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे पर आगे बढ़ते हुए संकल्प पत्र में किए एक-एक वादे को पूरा किया है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी को विकास और सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि पहले दंगाइयों को सरकार का संरक्षण मिलता था, अब उनकी संपत्ति जब्त करना मिसाल बन गया है। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, मनीष दीक्षित, हीरो बाजपेयी, राकेश त्रिपाठी, हिमांशु दुबे, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।


गरीबों की सरकार के रूप में बनी पहचान : स्वतंत्रदेव
स्वतंत्रदेव ने कहा कि योगी सरकार की पहचान पांच वर्षों में गरीबों की सरकार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बहन-बेटियां शोहदों से परेशान रहती थीं, लेकिन अब किसी की हिम्मत नहीं है कि बहन-बेटी के सम्मान से खिलवाड़ कर सके। गुंडे-बदमाशों को पता है कि बहन-बेटी से छेड़छाड़ की तो मार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed