{"_id":"61e85740cef7013a635f8f74","slug":"up-election-2022-cm-yogi-attacks-sp-sp-is-unable-to-recover-from-tamanist-mentality","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा-तमंचावादी मानसिकता से उबर नहीं पा रहे 'साइकिल सवार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा-तमंचावादी मानसिकता से उबर नहीं पा रहे 'साइकिल सवार'
Thu, 20 Jan 2022 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:13 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में वंशवाद और परिवारवाद की प्रवृत्ति शासन कर रही थी ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब भी आपराधिक, माफियावादी और तमंचावादी मानसिकता से उबर नही पाई है। उन्होंने कहा कि दंगाइयों और अपराधियों को टिकट देकर सपा प्रदेश में फिर से 2017 से पहले वाला माहौल बनाने की कोशिश में है। लेकिन जनता एक बार फिर इसे स्वीकार नही करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में वंशवाद और परिवारवाद की प्रवृत्ति शासन कर रही थी । भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2017 में जो संकल्पपत्र जारी किया था उसमें राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास मुद्दा बनाया था। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में उनकी सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का माहौल दिया जो खत्म नही होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि चुनाव सबको लड़ना चाहिए, चुनाव में उतरने का सबको अधिकार है। उन्होंने कहा कि हमारी भी कामना है कि वो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बनें। उन्होंने कहा कि लेकिन एक बात स्पष्ट हो गई है सपा पहली सूची जारी करने के बाद कि बैकफुट पर है। दूसरी सूची जारी करने से डर रही है, दूसरी सूची जारी करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के दंगाइयों और कैराना पलायन के जिम्मेदार लोगों को टिकट दिया है। उनके पास इसका की जवाब नहीं है।
विज्ञापन
पीएम मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में आई अपर्णा
सीएम योगी ने कहा कि अपर्णा यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियां अच्छी लगीं इसीलिए वो भाजपा में आईं हैं।