फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: Campaign will be stopped for fourth phase.

UP Election 2022: चौथे चरण के लिए आज थमेगा प्रचार, 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 सीटों पर होगा मतदान

Mon, 21 Feb 2022 10:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 21 Feb 2022 10:37 AM IST
सार

यूपी में चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा। इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए सोमवार शाम 6 बजे मतदान थम जाएगा।

विज्ञापन
UP Election 2022: Campaign will be stopped for fourth phase.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

विस्तार

चौथे चरण के चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार थम जाएगा। इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होना है। इस चरण में जिन जिलों में मतदान होना है उसमें पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर शामिल हैं।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चौथे चरण के के लिए 21 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद प्रचार पर रोक लग जाएगी। इस चरण में 2.13 लाख मतदाता 624 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
चौथे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इसमें लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ रहे प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, प्रवर्तन निदेशालय से नौकरी छोड़कर आए राजेश्वर सिंह, सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा व रविदास मल्होत्रा मुख्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हरदोई से चुनाव लड़ रहे विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल और रायबरेली में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आईं अदिति सिंह भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed