फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022: BJP's manifesto will be released on February 5, focus will be on farmers, youth, women

UP Election 2022 : पांच फरवरी को जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र, किसानों, युवाओं, महिलाओं पर रहेगा फोकस

Tue, 01 Feb 2022 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Feb 2022 07:31 PM IST
सार

घोषणा पत्र में किसानों की आय दोगुना करने, किसानों को कृषि से जुड़े मामलों में रियायत देने जैसे मामलों को शामिल किया जा सकता है। भाजपा आधी आबादी को साधने के लिए भी महिलाओं को  रोजगार, स्वरोजगार के साथ सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन
UP Election 2022: BJP's manifesto will be released on February 5, focus will be on farmers, youth, women

विस्तार

भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


घोषणा पत्र में विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर फोकस किया जाएगा। वहीं किसानों की आय दोगुना करने, किसानों को कृषि से जुड़े मामलों में रियायत देने जैसे मामलों को शामिल किया जा सकता है। भाजपा आधी आबादी को साधने के लिए भी महिलाओं को  रोजगार, स्वरोजगार के साथ सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी घोषणा कर सकती है। पूर्वांचल और कानपुर-बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास के लिए भी खास योजनाओं को संकल्प पत्र में घोषित किया जा सकता है। कानून एवं सुरक्षा से जुड़े मामलों के लिए पुलिस को सुदृढ़ बढ़ाने के लिए नई भर्तियों सहित अन्य कार्यों को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों को भी घोषणा पत्र में महत्व दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed