फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Election 2022 bjp released 45 candidates list

UP Election 2022: भाजपा ने जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 07 Feb 2022 03:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Feb 2022 03:38 AM IST
सार

सूची के मुताबिक स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
UP Election 2022 bjp released 45 candidates list
भाजपा - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा ने रविवार देर रात 45 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची के मुताबिक स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट दिया गया है। लम्भुआ से सीताराम वर्मा, अमेठी से संजय सिंह, इलाहाबाद उत्तर से हर्ष बाजपेयी, इसौली से ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी, सुल्तानपुर से विनोद सिंह, रानीगंज से धीरज ओझा, शिवपुर से अनिल राजभर, बाराबंकी से रामकुमारी मौर्य पर भाजपा ने दांव लगाया है। 

विज्ञापन


यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची-




 


रानियों की जंग में राजा बने भाजपा की पसंद

अमेठी राज परिवार में दो रानियों के बीच जंग में भाजपा ने बीच का रास्ता निकालते हुए राजा पर अपना भरोसा जताया है। रविवार देर रात यूपी की 45 उम्मीदवारों की नई सूची में पार्टी ने अमेठी से संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से टिकट पाने में नाकाम रहीं मंत्री स्वाति सिंह के पति दया शंकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। नई सूची में सात महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया गया है।

दरअसल अमेठी से टिकट को लेकर राज परिवार की पटरानी अमिता सिंह और रानी गरिमा सिंह के बीच जंग छिड़ी हुई थी। बीते चुनाव में भाजपा ने अमिता सिंह के खिलाफ गरिमा सिंह को उम्मीदवार बना कर जीत हासिल की थी। हालांकि लोकसभा चुनाव के बाद संजय सिंह अपनी दूसरी पत्नी अमिता सिंह के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद से संजय और अमिता ने अमेठी सीट के लिए दावेदारी शुरू कर दी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक संजय अमिता को इस सीट पर टिकट दिलाना चाहते थे। इस खींचतान में पार्टी ने इस सीट से संजय सिंह को उम्मीदवार बना दिया। दोनों रानियां भूपति भवन में ही रहती हैं, लेकिन संजय सिंह की अमिता के साथ दूसरी शादी के बाद से पहली पत्नी गरिमा सिंह से तकरार चल रही है।

दयाशंकर को बलिया से टिकट
इस सूची में दूसरा चौंकाने वाला नाम योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह का है। लखनऊ की सरोजनीनगर सीट के लिए पति-पत्नी के बीच जंग छिड़ी थी। हालांकि एक फरवरी को जारी सूची में पार्टी ने इस सीट पर प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक रहे राज राजेश्वर सिंह को उम्मीदवार बना दिया। रविवार को जारी सूची में दयाशंकर को बलिया से टिकट दिया गया है।

सात महिलाओं को टिकट
नई सूची में भाजपा ने सात महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। पार्टी ने ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल को मड़िहान, अनुराग सिंह को चुनार, शिवपुर से अनिल राजभर, इसौली से ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी, सुल्तानपुर से विनोद सिंह, लम्भुआ से सीताराम वर्मा, रानीगंज से धीरज ओझा, इलाहाबाद उत्तर से हर्ष बाजपेयी, बाराबंकी से रामकुमारी मौर्य को भी टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed