{"_id":"61e7f9ca6d96e051e621809c","slug":"up-election-2022-akhilesh-yadav-speaks-on-aparna-yadav-joining-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: अपर्णा यादव के भाजपा में जाने पर अखिलेश बोले- नेताजी ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: अपर्णा यादव के भाजपा में जाने पर अखिलेश बोले- नेताजी ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की
Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
सार
मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। इससे समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव अपर्णा यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है। उन्होंने अपर्णा यादव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि अब समाजवादी विचारधारा भाजपा में भी पहुंच गई है और वह वहां पर लोकतंत्र और संविधान को बचाने का काम करेंगी। अपर्णा के भाजपा में जाने से रोकने की कोशिश पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें नेताजी ने समझाने की बहुत कोशिश की पर वह नहीं मानीं और अब जब भाजपा में शामिल हो गई हैं तो मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उनके भाजपा में जाने से समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है।
विज्ञापन
अपर्णा यादव ने भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रभावित रही हैं और आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी तय करेगी वह उसे निभाएंगी। उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
भाजपा सूत्रों के अनुसार, अपर्णा यादव को पार्टी लखनऊ कैंट सीट से मैदान में उतार सकती है। इस बारे में पार्टी से आश्वासन मिलने के बाद ही अपर्णा यादव ने भाजपाई खेमे में आना स्वीकार किया है। पार्टी की चुनाव समिति की होने वाली बैठक में इस पर निर्णय हो सकता है। उत्तराखंड के लोगों की बहुलता वाली कैंट सीट मूलरूप से उत्तराखंड की रहीं अपर्णा के लिए बेहद मुफीद साबित हो सकती है।
विज्ञापन
पिछले विधानसभा चुनाव में वे इसी सीट से उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा से हार का सामना करना पड़ा था। अपर्णा का भाजपा में शामिल होना यादव परिवार के लिए बड़ी फूट की तरह माना जा रहा है।