{"_id":"621e457eb0336566fd59771b","slug":"up-election-2022-agents-of-political-parties-increased-outside-the-strongroom-23-company-paramilitary-personnel-in-the-security-of-the-strong-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : स्ट्रांगरूम के बाहर बढ़ा राजनीतिक दलों के एजेंट का पहरा, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 23 कंपनी अर्धसैनिक बल के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : स्ट्रांगरूम के बाहर बढ़ा राजनीतिक दलों के एजेंट का पहरा, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में 23 कंपनी अर्धसैनिक बल के जवान
Wed, 02 Mar 2022 12:48 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:48 AM IST
सार
मायावती ने भी ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की थी और अपने कार्यकर्ताओं से भी अपील की थी कि वे खुद स्ट्रांग रूम की निगरानी करें। वहीं अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया है और कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम केबाहर पहरा देने की अपील की है।
विज्ञापन
ईवीएम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ में स्ट्रांग रूम पर पहुंची सरकारी गाड़ी को लेकर मचे बवाल के बाद राजनीतिक दलों ने स्ट्रांग रूम के बाहर अपने कार्यकर्ताओं का पहरा बढ़ा दिया है। सपा और बसपा के मुखिया ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा देने और संदिग्ध गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं चुनाव आयोग और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह से सुरक्षित है, कहीं भी स्ट्रांग रूम तक जाने की किसी को भी इजाजत नहीं है। इसके लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में स्ट्रांग रूम परिसर में सरकारी गाड़ी के प्रवेश और गाड़ी से आपत्तिजनक औजार मिलने के बाद चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। वहीं आयोग केअधिकारियों का कहना है कि स्ट्रांग रूम में दो स्तर की सुरक्षा व्यवस्था है। बाहरी क्षेत्र में जो भी अधिकारी जाते हैं उन्हें बकायदा वहां रखे रजिस्टर में अंकित करना होता है। अंदरूनी क्षेत्र में किसी के जाने के इजाजत नहीं है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि अब तक जिन पांच चरणों में चुनाव हुए हैं वहां 54 जिलों में 68 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। हर स्ट्रांग रूम पर पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की ड्यूटी लगाई गई है। हर स्ट्रांग रूम पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बल के एक सेक्शन बल की तैनाती की गई है। एक सेक्शन में लगभग 30 जवान रहते हैं, जिनकी ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई जाती है।
विज्ञापन
उधर, लखनऊ की घटना के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे और ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की थी और अपने कार्यकर्ताओं से भी अपील की थी कि वे खुद स्ट्रांग रूम की निगरानी करें। वहीं अखिलेश यादव ने भी लखनऊ की घटना का जिक्र करते हुए ट्वीट किया है और कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम केबाहर पहरा देने की अपील की है।
विज्ञापन