{"_id":"65cf840854fba9d31e0b7211","slug":"up-ed-seizes-properties-worth-rs-14-70-crore-of-mafia-anupam-dubey-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: माफिया अनुपम दुबे की 14.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों को ईडी ने किया जब्त, बसपा से है वास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: माफिया अनुपम दुबे की 14.70 करोड़ रुपये की संपत्तियों को ईडी ने किया जब्त, बसपा से है वास्ता
Fri, 16 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 16 Feb 2024 10:59 PM IST
सार
बसपा के नेता अनुपम दुबे पर ईडी ने कार्रवाई की है। उनकी 14.70 करोड़ रुपये कीमत की चल-अचल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
बाहुबली बसपा नेता अनुपम दुबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा नेता एवं माफिया अनुपम दुबे की 14.70 करोड़ रुपये कीमत की चल-अचल संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को जब्त कर लिया। ईडी ने फर्रुखाबाद में अनुपम दुबे और उनके करीबी परिजनों के नाम से खरीदे गए कई भूखंडों को जब्त किया है, जिनमें कृषि योग्य और आवासीय भूखंड शामिल हैं। बता दें कि ईडी ने पिछले साल अनुपम दुबे के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
ईडी ने अनुपम दुबे की जिन 33 संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है, उनमें 13.85 करोड़ रुपये कीमत के भूखंड और 84.75 लाख रुपये की चल संपत्तियां शामिल हैं। ईडी ने अनुपम दुबे की दर्जनों संपत्तियों को चिन्हित करने के बाद बीते माह में अनुपम दुबे से जेल में पूछताछ के बाद बयान दर्ज किया था।
विज्ञापन
इस दौरान अनुपम दुबे इन संपत्तियों को खरीदने के लिए जुटाई गयी रकम का ब्योरा नहीं दे सका था। बता दें कि अनुपम दुबे की करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्तियों को यूपी पुलिस पूर्व में जब्त कर चुकी है। वह निरीक्षक रामनिवास यादव की हत्या के मामले में मथुरा जेल में बंद है। हाल ही में ईडी ने फर्रुखाबाद में उसकी संपत्तियों और लग्जरी गाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन