फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ED confiscated property worth Rs 13.02 crore of Chhangur's associate Neetu Rohra, including 13 properties

UP: छांगुर की सहयोगी नीतू रोहरा की 13.02 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जब्त, बलरामपुर की 13 संपत्तियां भी शामिल

Mon, 25 Aug 2025 08:33 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 25 Aug 2025 08:33 PM IST
सार

Changur property: अवैध धर्मांतरण के आरोपी छांगुर की सहयोगी नीतू नवीन रोहरा की 13.02 करोड़ रुपये की संपत्तियों को ईडी ने सोमवार को जब्त कर लिया।
 

विज्ञापन
UP: ED confiscated property worth Rs 13.02 crore of Chhangur's associate Neetu Rohra, including 13 properties
नीतू उर्फ नसरीन व छांगुर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की सहयोगी नीतू नवीन रोहरा की 13.02 करोड़ रुपये की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को जब्त कर लिया। ईडी ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत 13 अचल संपत्तियों को जब्त किया है, जो बलरामपुर के उतरौला में हैं। ईडी इस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि ईडी ने यूपी एटीएस द्वारा छांगुर और उसके सहयोगियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एफआईआर में छांगुर और उसके गिरोह पर गैरकानूनी धर्मांतरण कराने, विदेशी धन का उपयोग और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों से जुड़ी साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। साथ ही बलरामपुर के चांद औलिया दरगाह परिसर से एक नेटवर्क बनाकर अन्य धर्मों के लोगों, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों और हिंदू धर्म से जुड़े आर्थिक रूप से वंचित लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने, दबाव डालने का आरोप था।
विज्ञापन


 ईडी की जांच में सामने आया कि छांगुर और नवीन रोहरा ने एक सुनियोजित साजिश रचते हुए अज्ञात व संदिग्ध स्रोतों से धन प्राप्त करने के लिए दुबई स्थित कंपनी यूनाइटेड मरीन एफजेडई के बैंक खाते का उपयोग किया। बाद में 21.08 करोड़ रुपये की धनराशि नवीन रोहरा के एनआरई/एनआरओ खातों के माध्यम से भारत भेजी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका इस्तेमाल बलरामपुर के उतरौला में नवीन की पत्नी नीतू के नाम पर कई अचल संपत्तियां खरीदने में किया गया। बता दें कि ईडी छांगुर और नवीन को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुका है। इससे पहले ईडी ने बलरामपुर और मुंबई स्थित दोनों के ठिकानों पर छापा भी मारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed