फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Due to the cyclone, fog will start falling in the state before time, the Meteorological Department has iss

यूपी: चक्रवात की वजह से प्रदेश में समय से पहले पड़ना शुरू हो जाएगा कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 02 Nov 2025 07:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Nov 2025 07:25 PM IST
सार

Weather in UP: मोंथा चक्रवात के हटने के बाद अब प्रदेश में कोहरा का असर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में तापमान में गिरावट आएगी। 

विज्ञापन
UP: Due to the cyclone, fog will start falling in the state before time, the Meteorological Department has iss
आने वाले समय में कोहरा पड़ने का अनुमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मोंथा तूफान का असर छंटने के बाद माैसम में अचानक बदलाव नजर आया है। ज्यादातर जगहों पर दिन में गुनगुनी धूप होने और रात में हल्का पारा गिरने से मौसम अब सुहाना होने लगा है। माैसम विभाग का कहना है कि सोमवर से पूर्वी यूपी और तराई इलाकों में सुबह के वक्त धुंध और कोहरे का असर देखने को मिलेगा। कई जिलों में यह कोहरा आने वाले समय में बढ़ सकता है।  अगले कुछ दिनों तक रात के पारे में हल्की गिरावट जारी रहेगी। हालांकि दिन के तापमान में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

हिमांचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के संकेत

UP: Due to the cyclone, fog will start falling in the state before time, the Meteorological Department has iss
बर्फबारी का अनुमान।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चार नवंबर यानी मंगलवार से यूपी के माैसम में एक नए बदलाव के संकेत हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से प्रदेश के तराई व अन्य इलाकों में बदली छाने के संकेत हैं। हालांकि बारिश की संभावना न के बराबर है। विक्षोभ के असर से हिमांचल, उत्तराखंड आदि में बर्फबारी के संकेत हैं।इस बदलाव का असर यह होगा कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिनों के लिए प्रदेश में बादल छाने के साथ ही तापमान में उतार चढ़ाव दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed