{"_id":"6a09ba9f00bce97b62044f9e","slug":"up-drug-dealers-to-go-on-strike-across-the-state-tomorrow-to-protest-online-drug-sales-only-these-shops-will-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP:ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारी बुधवार को पूरे प्रदेश में हड़ताल, खुली रहेंगी सिर्फ ये दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP:ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा व्यापारी बुधवार को पूरे प्रदेश में हड़ताल, खुली रहेंगी सिर्फ ये दुकानें
Sun, 17 May 2026 06:24 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 17 May 2026 06:24 PM IST
सार
Online sale of medicines: दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बुधवार को पूरे प्रदेश के दवा कारोबारी हड़ताल करेंगे। सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में दवा कारोबारियों की रहेंगी हड़ताल।
विस्तार
ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में बुधवार को दवा कारोबारी हड़ताल पर रहेंगे। थोक की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। गंभीर मरीजों को समस्या न हो, इसलिए अस्पतालों के सामने स्थित फुटकर दुकानें खुलेंगी। विरोध प्रदर्शन के जरिए सभी जिलों में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। आनलाइन दवा कारोबार बंद कराने और फार्मासिस्ट की निगरानी में ही दवा बिक्री होने देने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट( एआईओसीडी) के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में 20 को हड़ताल का ऐलान किया गया है। दवा कारोबारियों का आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सभी तरह की दवाओं की बिक्री हो रही है। बिना मेडिकल जांच और फार्मेसिस्ट सत्यापन के दवाई बेची जा रही हैं। इससे नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का खुला बाजार हो गया है और तमाम युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं।
विज्ञापन
दर्द निवारक, स्लीपिंग पिल्स और कुछ प्रतिबंधित दावाओं की धड़ल्ले से आनलाइन बिक्री हो रही है। दवा व्यापारियों के मुताबिक स्थानीय दुकानदारों पर फार्मासिस्ट कई बार संदिग्ध ग्राहकों को दवा देने से मना कर देते हैं, लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खुली छूट है। हड़ताल के जरिए इसका विरोध किया जाएगा। लखनऊ केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता मयंक रस्तोगी ने बताया कि 20 को कारोबारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। हालांकि इमरजेंसी और जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता बनी रहेगी।
विज्ञापन