फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Driver's license will be canceled if challan is issued more than three times

यूपी: तीन बार से ज्यादा चालान होने पर अब चालक का लाइसेंस होगा निरस्त, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Thu, 07 Dec 2023 07:24 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 Dec 2023 07:24 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में उपलब्ध क्रिटिकल केयर सुविधा का भी समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं ताकि सड़क दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को जिलों में उपचार मिल सके।

विज्ञापन
UP: Driver's license will be canceled if challan is issued more than three times
कार का चालान करते ट्रैफिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव ने किसी भी वाहन चालक का तीन बार से अधिक चालान होने पर उनका लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनके वाहन का पंजीयन निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों के साथ विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में उपलब्ध क्रिटिकल केयर सुविधा का भी समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं ताकि सड़क दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को जिलों में उपचार मिल सके। मुख्य सचिव ने सड़क दुर्घटना में 50 फीसदी कमी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 से 31 दिसंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में वाहनों की जांच सहित अन्य आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


लोक अदालतों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें
मुख्य सचिव ने कहा कि 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में लोक अदालतों में वादों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान रहा है। इस बार भी उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहना चाहिए। उन्होंने इसकी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव गांव मनाया जाएगा संस्कृति उत्सव
मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान के तहत 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक संस्कृति उत्सव-2023 का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्सव में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों की हिस्सेदारी होनी चाहिए। बैठक में बताया गया कि दिनांक 25 से 30 दिसंबर तक गांव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता तहसील मुख्यालय पर होगी। तहसील स्तर पर चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता 01 से 05 जनवरी तक जिला मुख्यालय पर होगी। जिला स्त पर चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता 10 से 15 जनवरी राजधानी लखनऊ मे होगी। 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां, सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व वादों में कमी आई
मुख्य सचिव ने एक वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही नए दर्ज होने वाले वादों का भी समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 80 दिन में राजस्व वादों के 7.3 लाख, पैमाइश के 54,204, नामांतरण के 4,13,988, कृषिक भूमि का गैर-कृषिक भूमि में परिवर्तन के 582, कुर्रा-बटवारा के 59,524 मामलों में कमी आयी है।

रबी की फसल का ई खसरा पड़ताल एक जनवरी से
मुख्य सचिव ने कहा कि निर्देश दिए कि रबी फसल की ई-खसरा पड़ताल का कार्य 1 जनवरी से शुरू होना है। उन्होंने 10 दिसंबर तक सर्वेयर और सुपरवाइजर का चयन करने, 25 दिसंबर तक उनका प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारियों ने किया नवाचार का प्रस्तुतीकरण
कानपुर नगर के जिलाधिकारी विशाख जी ने नागरिक सुविधा केंद्र पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रयागराज के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने प्रोजेक्ट मुस्कान-एम्पावरिंग दिव्यांगजन चिल्ड्रेन विषय पर प्रस्तुति दी । एटा के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा ‘जोमैटो इंडिया के सहयोग से कुपोषण के खिलाफ: जिला एटा की एक पहल’ पर प्रस्तुति दी।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed