फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Dream of owning a home capital to be realized; Naimish Nagar-Varun Vihar schemes launched—find out

यूपी: राजधानी में पूरा होगा अपने घर का सपना, लॉन्च हुईं नैमिष नगर-वरुण विहार योजना; जानें कैसे मिलेगी छूट

Thu, 24 Sep 2026 09:34 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 24 Sep 2026 09:34 PM IST
सार

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाएं लॉन्च कर दी हैं। पहले चरण में 4520 भूखंडों के लिए पंजीकरण 24 अक्तूबर तक होगा। आवंटन लॉटरी से किया जाएगा। भूखंड की पूरी राशि जल्दी जमा करने पर छह प्रतिशत तक छूट मिलेगी। भुगतान 36 मासिक किस्तों में किया जा सकेगा।

विज्ञापन
UP Dream of owning a home capital to be realized; Naimish Nagar-Varun Vihar schemes launched—find out
सीएम योगी ने किया भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार महीने चले इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्स्रप्रेस-वे के पास स्थित वरुण विहार योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री के हाथों हो गया। इसके साथ ही एलडीए का एक साथ दो योजनाओं को शुरू करने का अपना एक रिकार्ड भी बन गया। पहले एलडीए की एक साथ दो आवासीय योजनाएं लॉन्च नहीं हुई हैं। खास यह भी है कि लॉन्चिंग के दो घंटे के अंदर ही 500 से अधिक लोगों ने पैसा जमा कर फार्म (बुकलेट ) भी खरीद डाले।

विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि नैमिष नगर और वरुण विहार योजना में अभी पहले चरण में कुल 4520 भूखंडों को पंजीकरण खोला गया है। नैमिष नगर में जमीन का रेट 3800 रुपये प्रति वर्ग फीट और वरुण विहार में 2800 रुपये प्रति वर्ग फीट तय किया गया है। पंजीकरण ऑनलाइन एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर होगा और बुकलेट के लिए 1100 रुपये अदा करने होंगे। पंजीकरण एक महीने के लिए खोला गया है और यह 24 अक्तूबर तक चलेगा। आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। 
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने एलडीए की नैमिष और वरुण नगर योजना को बटन दबाकर लॉन्च किया, इसके साथ ही योजनाओं क पंजीकरण खुल गया। इसके बाद करीब दो घंट में ही 500 से अधिक लोगों ने योजनाओं के पंजीकरण फार्म पैसा जमा कर खरीद डाले। इससे साफ है लोगों में योजनाओं को लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए वरिष्ठ कर्मचारी नेता और लखनऊ विकास प्राधिकरण कर्मचारी संघ के महामंत्री दिनेश शुक्ला ने बताया कि एलडीए के इंतिहास में यह पहला मौका है जब एक साथ दो आवासीय योजनाएं लॉन्च हुईं हैं। इससे पहले जो भी योजनाए वह एक-एक कर ही आई।

पीएम आवास के 412 फ्लैटों के लिए पंजीकरण

मोहान रोड स्थित एलडीए की अनंत नगर योजना में कम आय वर्ग के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 412ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए जाएंगे। इनका क्षेत्रफल 30.35 वर्ग मीटर होगा। इनका भी पंजीकरण अब एलडीए जल्द खोलने जा रहा है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दो दिन में पंजीकरण खुल जाएगा। यह ऑनलाइन होगा। शारदा नगर विस्तार में बनने वाले वागेश्वरी अपार्टमेंट का पंजीकरण कुछ दिन बाद खोला जाएगा।

 

9.7 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा

  • पंजीकरण के लिए पांच प्रतिशत धनराशि भूखंड की कीमत की जमा करनी होगी, आरक्षित वर्ग के लिए 2.50 प्रतिशत होगी
  • लॉटरी में आवंटित भूखंड को निरस्त कराने पर पंजीकरण राशि में 20 प्रतिशत की कटौती की जाएगी
  • लगातार तीन किस्ते न जमा करने पर नोटिस देकर और लगातार छह किस्ते न जमा करने पर बिना नोटिस आवंटन निरस्त हो जाएगा।
  • रजिस्ट्री के समय भूखंड पर 12 प्रतिशत फ्री होल्ड शुल्क भी लिया जाएगा।
  • एलडीए तीन साल की 36 मासिक किस्तो में पैसा लेगा। किस्त में 9.7 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष हो
  • एलडीए या आवास विकास का कोई भवन या भूखंड पहले से आवंटित नहीं होना चाहिए


 

कितने दिन में पैसा जमा करने पर मिलेगी छूट

  • 45 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर 6 प्रतिशत
  • 60 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर 5 प्रतिशत
  • 90 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर 4 प्रतिशत

 

पंजीकरण दो दिन में खुल जाएगा

एलडीए के वीसी  प्रथमेश कुमार ने बताया कि  नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजनाओं की लॉन्चिंग होने के बाद पंजीकरण खुल गया। इन योजनाओं के आने से लाखों लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी। अदिति अपार्टमेंट का भी पंजीकरण दो दिन में खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed