फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Dossier being prepared on former BSP MLC implicated tax evasion ED finds crucial leads

यूपी: पूर्व बसपा एमएलसी की तैयार हो रही 'कुंडली', 27 करोड़ की कर चोरी में फंसे; ईडी को मिले अहम सुराग

Thu, 27 Aug 2026 06:49 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 27 Aug 2026 06:49 PM IST
सार

करीब 27 करोड़ रुपये की कथित कर चोरी के मामले में पूर्व बसपा एमएलसी की आय और संपत्तियों की ईडी जांच कर रही है। पुराने आयकर रिटर्न, बैंक खाते, कंपनियों के लेन-देन और परिजनों की संपत्तियां खंगाली जा रही हैं। अनियमितता मिलने पर आय से अधिक संपत्ति का नया मामला दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन
UP Dossier being prepared on former BSP MLC implicated tax evasion ED finds crucial leads
भारी नकदी बरामद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिये करीब 27 करोड़ रुपये की कर चोरी के मामले में फंसे पूर्व बसपा एमएलसी शाहनवाज राणा की आय और संपत्तियों की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच शुरू कर दी है। ईडी उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति (डीए) का केस दर्ज करने की तैयारी में है। इसके लिए करीब 20 साल पुराने आयकर रिटर्न खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

 

कंपनियों में हुए लेन-देन को भी खंगाला जा रहा

ईडी वर्ष 2007 में एमएलसी बनने से पहले और उसके बाद के वर्षों में राणा की आय, निवेश और अर्जित चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। उनके करीबी परिजनों के बैंक खातों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। साथ ही उनके कारोबार और कंपनियों में हुए लेन-देन को भी खंगाला जा रहा है। 

राणा एक मीडिया हाउस का संचालन भी करते हैं, जहां ईडी ने हाल में छापा मारा था। ईडी जल्द ही शाहनवाज राणा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। फर्जी आईटीसी मामले में पूछताछ के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा। जांच में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी संभव है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी को मिले संपत्तियों के सुराग

छापे के दौरान ईडी को राणा और उनके परिजनों के पास करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्तियां होने के सुराग मिले हैं। जांच में शेल कंपनियों के जरिये रकम डायवर्ट कर नकदी निकालने की पुष्टि होने की बात भी सामने आई है। अब ईडी संबंधित बैंकों से सभी खातों के लेन-देन का ब्योरा हासिल कर उसका मिलान वर्षों से दाखिल आईटीआर से करेगी। 

आय और संपत्तियों में अनियमितता मिलने पर नया डीए केस दर्ज किया जा सकता है। ईडी जल्द ही शाहनवाज राणा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है। फर्जी आईटीसी मामले में पूछताछ के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा। जांच में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई भी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed