{"_id":"68ebb1451a557316850c9357","slug":"up-diwali-gift-for-those-returning-home-4-000-more-tatkal-seats-on-trains-these-trains-will-benefit-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिवाली पर घर आने वालों को तोहफा, ट्रेनों में तत्काल कोटे की चार हजार सीटें बढ़ेंगी; इन गाड़ियों में फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिवाली पर घर आने वालों को तोहफा, ट्रेनों में तत्काल कोटे की चार हजार सीटें बढ़ेंगी; इन गाड़ियों में फायदा
Sun, 12 Oct 2025 07:16 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 12 Oct 2025 07:16 PM IST
सार
Train travel on Diwali: दिवाली पर दिल्ली सहित बाकी दूसरे शहरों से यूपी आने वाले लोगों के लिए रेलवे ने तोहफा दिया है। रेलवे ने इस मौके पर चार हजार अतिरिक्त सीटें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
तत्काल कोटे में बढ़ेंगी सीटें।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ट्रेनों में वेटिंग व रिग्रेट के चलते 45 हजार यात्रियों के लिए सफर का संकट पैदा हो गया है। त्योहारों पर अब उन्हें सिर्फ तत्काल कोटे की सीटों से ही उम्मीद है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे तत्काल कोटे में 4000 सीटें बढ़ाने की तैयारी में है। इससे सीटों की संख्या 6500 से बढ़कर 10500 हो जाएगी। दीपावली से पूर्व सीटों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
दिवाली पर दिल्ली, मुंबई, हावड़ा रूट के स्टेशनों से लखनऊ आने वाले यात्रियों के लिए कन्फर्म सीटों का संकट बना हुआ है। जनरल से लेकर एसी बोगियों तक में रिग्रेट व या लंबी वेटिंग चल रही है। साधारण ही नहीं, वीआईपी ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। त्योहार बाद लखनऊ से इन रूटों पर लौटने वालों के लिए भी सफर आसान नहीं होगा। डबलडेकर एक्सप्रेस जैसी चेयरकार ट्रेन में भी वेटिंग चल रही है। वेटिंग की स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन तत्काल कोटे की सीटों में इजाफा करने जारहा है।
विज्ञापन
अभी लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीटों की संख्या 6500 है, जिसे बढ़ाकर 10500 किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि तत्काल कोटे की सीटों में वृद्घि फिलहाल त्योहार को देखते हुए की जा रही है। इन्हें अस्थायी रूप से बढ़ाया जाएगा। त्योहार बाद पुनः सीटों की संख्या कम कर दी जाएगी।
विज्ञापन
10 रूटों के यात्रियों को मिलेगी राहत
तत्काल कोटे की सीटों में वृद्घि से लखनऊ से दस रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों को राहत हो जाएगी। लखनऊ से मुंबई, दिल्ली, पटना, अहमदाबाद, भोपाल, जम्मू, चंडीगढ़, देहरादून, गुवाहाटी और जयपुर रूट की ट्रेनों में तत्काल की सीटें बढ़ेंगी। इससे हजारों यात्रियों को राहत होगी।