{"_id":"69cab5246c3340c69b0b08db","slug":"up-district-coordinator-officer-arrested-for-taking-bribe-for-furniture-purchase-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्नीचर खरीद के लिए रिश्वत लेने में जिला समन्वयक अधिकारी गिरफ्तार, एक समन्वयक की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्नीचर खरीद के लिए रिश्वत लेने में जिला समन्वयक अधिकारी गिरफ्तार, एक समन्वयक की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
Mon, 30 Mar 2026 11:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:08 PM IST
सार
जिला समन्वयक अधिकारी (सामुदायिक शिक्षा) प्रेमशंकर मिश्र को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इसके पहले जिला समन्वयक (सिविल) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेसिक शिक्षा विभाग में फर्नीचर खरीद के लिए रिश्वत लेने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक और आरोपी जिला समन्वयक अधिकारी (सामुदायिक शिक्षा) प्रेमशंकर मिश्र को गिरफ्तार किया है। इससे पहले जिला समन्वयक (सिविल) विद्याभूषण मिश्र को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि तत्कालीन बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले रखा है।
विज्ञापन
नवंबर 2025 में गोरखपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट के आदेश पर बीएसए अतुल कुमार तिवारी, विद्याभूषण मिश्र और प्रेमशंकर मिश्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सभी पर फर्नीचर आपूर्ति का ठेका देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - "इस साल पांच हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 60 हजार सहायिकाओं की होगी भर्ती", सीएम योगी ने की घोषणा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों के एसपी के साथ 27 आईपीएएस अधिकारियों के तबादले; जानिए अपने जिले का बदलाव
सोमवार को प्रेमशंकर मिश्र को गायत्रीपुरम स्थित उनके घर से पकड़ा गया है। सीओ सिटी आनंद राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।