फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Discussions intensify regarding new BJP president, process will be completed by December 30, announcement

यूपी: नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज, 30 दिसंबर तक पूरी होगी प्रकिया, जनवरी में हो सकती है घोषणा

Wed, 27 Nov 2024 08:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Nov 2024 08:29 PM IST
सार

UP BJP President: यूपी भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। नए साल के प्रारंभ में ही इस पद के भर जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
UP: Discussions intensify regarding new BJP president, process will be completed by December 30, announcement
यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए चर्चाएं तेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नए साल में प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। वहीं 16 से 30 दिसंबर के बीच जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़ की संगठनात्मक चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया गया है। तावडे एक दिसंबर को चुनाव के संबंध में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। बुधवार को विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में संगठन पर्व की बैठक में तय किया गया कि 28 से 2 दिसंबर तक जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। चुनाव के लिए प्रत्येक तीन जिलों के लिए एक केंद्रीय पर्यवेक्षक बनेगा। वहीं 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चयन होगा।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन चुनाव अधिकारी नरेश बंसल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह एवं संगठन चुनाव अपील समिति के प्रदेश संयोजक राजेंद्र अग्रवाल की मौजूदगी में आयोजित कार्यशाला मेें बूथ समितियों, मंडल समितियों तथा जिला संगठन के गठन पर चर्चा हुई। प्रदेश सदस्यता प्रभारी व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला और क्षेत्रीय अध्यक्षों ने सदस्यता अभियान तथा सक्रिय सदस्यता अभियान तथा बूथ समितियों के गठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन प्रदेश चुनाव सहप्रभारी रंजना उपाध्याय ने संचालन किया। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला चुनाव अधिकारी, जिला सहायक चुनाव अधिकारी, जिला सक्रिय सदस्यता सत्यापन अधिकारी सहित मोर्चो, मीडिया, सोशल मीडिया तथा आईटी के प्रदेश प्रमुख उपस्थित रहे।

विज्ञापन

भाजपा परिवारवादी पार्टी नहीं

राष्ट्रीय सहचुनाव अधिकारी नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा परिवारवादी पार्टी नहीं, बल्कि परिवार भाव से चलने वाली पार्टी है। वहीं भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में ढाई करोड़ से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का काम भाजपा जैसा कार्यकर्ता आधारित संगठन ही कर सकता है। नौ सीटों पर हुए उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत से अच्छे परिणाम प्राप्त किये हैं। डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि हालिया चुनावों में भाजपा की विजय कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष की आयु 35 से 45 वर्ष के बीच और जिलाध्यक्ष की आयु 45 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कार्यक्रम भी हुए तय
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने बताया कि भाजपा गणतंत्र दिवस तक संविधान गौरव महोत्सव जिला तथा मंडल स्तर पर मनाएगी। 6 दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। वहीं 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। तत्पश्चात 27 दिसंबर को पार्टी बाल शहीद दिवस मनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed