फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Direct recruitment will be possible for the post of Principal in Government Inter Colleges, Cabinet has gi

यूपी: राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के पदों पर हो सकेगी सीधी भर्ती, योगी कैबिनेट ने दी सहमति

Thu, 03 Jul 2025 08:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 03 Jul 2025 08:57 PM IST
सार

Principal in Government Inter College: प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के पदों को सीधी भर्ती व पदोन्नति से भरने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
UP: Direct recruitment will be possible for the post of Principal in Government Inter Colleges, Cabinet has gi
योगी कैबिनेट में हुआ फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के पदों को सीधी भर्ती व पदोन्नति से भरने का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा नियमावली 2025 पांचवें संशोधन को लागू करने की सहमति दे दी है। इससे पदोन्नति व सीधी भर्ती के लगभग 1000 पदों को भरे जाने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग में समूह ख के पदों पर पुरुष शाखा के लिए 61, महिला शाखा के लिए 22 व निरीक्षण (अधिकारी कोटा) शाखा के लिए कोटा 17 प्रतिशत था। इसे बढ़ाकर क्रमश: 33, 33 व 34 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया था। विभाग के अनुसार समूह ख में पदोन्नति कोटा इसलिए बढ़ाना प्रस्तावित है, क्योंकि निरीक्षण शाखा संवर्ग के पुर्नगठन में अधिकारियों की संख्या व वेतन में अंतर आया है। जबकि पूर्व में इसमें सिर्फ डीआई शामिल थे। इसलिए कोटे के पुर्ननिर्धारण की जरूरत है। जिसे कैबिनेट ने सहमति दी।
विज्ञापन


इसी प्रकार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज (बालक व बालिका) के पदों के लिए सीधी भर्ती में शैक्षिक अर्हता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, मानित विश्वविद्यालय, संस्था से पीजी व किसी भी मान्यता प्राप्त विवि से बीएड या समकक्षता उपाधि, हाईस्कूल-इंटर या उच्च कक्षाओं में किसी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में नियमित रूप से नियुक्ति, तीन साल तक पढ़ाने का अनुभव था। इसमें संशोधन करते हुए मान्यता प्राप्त विवि से बीएड या समकक्षता उपाधि के स्थान पर एनसीईटी द्वारा मान्यता प्राप्त विवि से बीएड की उपाधि कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य अर्हता पूर्व की भांति रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सामान्य शिक्षा संवर्ग सेवा नियमावली 1992 में लंबे समय से विवाद चल रहा था, इससे 2018 से पुरुष, महिला व निरीक्षण शाखा में भर्ती व पदोन्नति नहीं हो रही थी। जिससे राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य के लगभग 700 पद खाली चल रहे हैं। वहीं सीधी भर्ती के भी लगभग 300 पद खाली हैं। समकक्षता निर्धारित होने के बाद अब इन्हें भी भरा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed