फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Digital libraries will open in every village by January 30th; prepare from the comfort of your home... a g

UP: 30 जनवरी तक 'गांव-गांव' में खुल जाएंगी डिजिटल लाइब्रेरी, घर बैठे करें तैयारी...मिलेगा शानदार मौका

Mon, 05 Jan 2026 07:32 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 05 Jan 2026 07:32 PM IST
सार

प्रदेश सरकार 30 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू करेगी। वाई-फाई, कंप्यूटर और ई-स्टडी सामग्री से लैस इन लाइब्रेरी से ग्रामीण युवा घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। 

विज्ञापन
UP: Digital libraries will open in every village by January 30th; prepare from the comfort of your home... a g
डिजिटल लाइब्रेरी से बदला युवाओं का भविष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना हो या फिर किसी विषय विशेष की पढ़ाई करनी हो। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में रहकर ही अच्छे से तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू कर रही है। 30 जनवरी तक सभी लाइब्रेरी शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


पंचायतीराज निदेशक अमित कुमार सिंह ने बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी में वाई-फाई, एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर सिस्टम होंगे। ई-बुक्स, वीडियो और ऑडियो लेक्चर, क्विज और लाखों की संख्या में डिजिटल शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


छात्र-छात्राएं अपने विषय के मुताबिक कंटेंट जुटाकर पढ़ सकेंगे। ग्रामीण युवाओं को सिविल सर्विसेज जैसे बड़ी व महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए घर नहीं छोड़ना पड़ेगा। 26 जनवरी तक पुस्तकालयों के लिए फर्नीचर की खरीद पूरी हो जाएगी। जिससे तय समय में लाइब्रेरी शुरू हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की रहेगी जिम्मेदार

एक लाइब्रेरी पर चार लाख रुपये का खर्च आएगा। 2 लाख रुपये की पुस्तकें, 1.30 लाख रुपये के आईटी उपकरण और 70 हजार रुपये के आधुनिक फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव लाइब्रेरी का प्रबंधन करेंगे। सहायक अधिकारी नियमित रूप से निगरानी करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed