{"_id":"5daf502a8ebc3e01802ebd4c","slug":"up-dgp-speaks-on-arrest-of-kamlesh-tiwari-s-murderers","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी डीजीपी बोले, हमारे खौफ के कारण एक जगह नहीं रुक सके हत्यारे, पूछताछ कर गहन जांच करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी डीजीपी बोले, हमारे खौफ के कारण एक जगह नहीं रुक सके हत्यारे, पूछताछ कर गहन जांच करेंगे
Wed, 23 Oct 2019 12:25 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के आरोपियों के पकड़े जाने पर यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि हम आरोपियों व साजिशकर्ताओं से गहन पूछताछ कर मामले की विवेचना करेंगे।
विज्ञापन
हत्यारों द्वारा लगातार लोकेशन बदलने पर उन्होंने कहा कि यह यूपी पुलिस का खौफ ही था कि हत्यारे यहां-वहां भागते रहे। राज्य में एसटीएफ व एटीएस की टीमें सक्रिय थीं जिससे हत्यारे एक जगह पर रुक नहीं सके और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी नहीं इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने हत्या के कारणों पर कुछ भी कहने से मना कर दिया और बोले कि पूछताछ करने के बाद मामले की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। बता दें कि दोनों मुख्य आरोपियों मोइनुद्दीन और अशफाक को एटीएस ने गुजरात-राजस्थान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गुजरात एटीएस के डीआईजी हिमांशु शुक्ला की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक बीपी रोजिया, एसीपी बीएस चावड़ा और अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।