{"_id":"6a7438607b6071f9520d86a9","slug":"up-dgp-rajiv-krishna-s-father-harikishan-mittal-passes-away-cm-yogi-expresses-grief-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डीजीपी राजीव कृष्णा के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डीजीपी राजीव कृष्णा के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक
Thu, 06 Aug 2026 01:03 PM IST
Akash Dwivedi
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:03 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के पिता और सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं। अंतिम संस्कार लखनऊ के बैकुंठ धाम में परिवार और शुभचिंतकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
डीजीपी राजीव कृष्णा के पिता हरिकिशन मित्तल का निधन
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा के पिता हरिकिशन मित्तल (86) का बुधवार शाम निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हरिकिशन मित्तल सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
उनका अंतिम संस्कार 6 अगस्त को पूर्वाह्न 11:30 बजे बैकुंठ धाम, भैंसाकुंड में किया गया। परिवार में डीजीपी राजीव कृष्णा के अलावा उनकी पुत्रवधू मीनाक्षी सिंह (मुख्य आयकर आयुक्त), दूसरे पुत्र संजीव मित्तल तथा पुत्री सीमा गर्ग हैं। निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीजीपी के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन