फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP press conference with SP and SSP of districts.

यूपी में बढ़ते क्राइम पर डीजीपी ने लगाई कप्तानों की क्लास, पूछा- क्यों बढ़ रहा है अपराध?

Thu, 02 Aug 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Aug 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
UP DGP press conference with SP and SSP of districts.
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीजीपी ओपी सिंह व अन्य अफसर। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक वारदात पर डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। बुधवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों में तैनात अफसरों से उन्होंने सीधा सवाल पूछा कि आखिर क्यों आपके क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा है?

विज्ञापन


डीजीपी ने खासकर उन जिलों के कप्तानों के पेंच कसे जहां हाल के दिनों में हत्या और लूट की बड़ी वारदात हुई है। उन्होंने लखनऊ के अलावा कानपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़, जालौन, अमेठी, बागपत, नोएडा, बाराबंकी और शामली के अफसरों से सवाल किया कि आपने अपने क्षेत्र में अपराध रोकने के लिए क्या किया?
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटनाओं के जो भी कारण हों उनका सही खुलासा किया जाए। डीजीपी ने प्रदेश भर की सभी सनसनीखेज वारदातों के साथ-साथ रंगदारी, व्यापारी से अपराध, अपहरण और बलात्कार के मामलों की समीक्षा की और एक-एक से उनके जिलों की घटनाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि सभी अफसर अपने-अपने जिलों में पांच-पांच महत्वपूर्ण अपराधों की पैरवी की समीक्षा करें। नए गैंग का भी पंजीकरण किया जाए और गैंग में शामिल सदस्यों की समीक्षा की जाए। संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों का डोजियर तैयार किया जाए। अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोलकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अपराध पर नियंत्रण के लिए नए के साथ-साथ जमानत पर छूटे अपराधियों पर नजर रखी जाए और उनका सत्यापन कराया जाए।

जेल में बंद अपराधियों की सूची तैयार करने का निर्देश

डीजीपी ने इनामी बदमाशों, पुलिस व न्यायिक अभिरक्षा से फरार अभियुक्तों, पुलिस कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तथा सनसनीखेज घटनाओं में शामिल अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए की कार्रवाई, जेल में बंद कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

डीजीपी ने कहा कि आईजी व डीआईजी के अनुमोदन से जिले के टॉप 15 अपराधियों का चयन किया जाए। थाने स्तर पर भी टॉप 10 अपराधियों का चयन एसएसपी के अनुमोदन से किया जाए और इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

देर रात यूपी 100 मुख्यालय से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के पुलिस कप्तान के अलावा सभी रेंज के आईजी व डीआईजी, जोन के एडीजी शामिल थे। लखनऊ से एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार, एडीजी पीएसी राजकुमार विश्वकर्मा, एडीजी क्राइम संजय सिंघल, आईजी लोक शिकायत मोहित अग्रवाल, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश, आईजी क्राइम एसके भगत शामिल थे।

बाढ़ और कांवड़ यात्रा को लेकर भी किया अलर्ट

डीजीपी ने कहा कि कई जिलों में इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है। यदि कहीं पर कोई समस्या आती है तो फौरन मौके पर पहुंचकर समाधान कराएं। किसी भी हाल में सांप्रदायिक सौहार्द न बिगड़ने पाए। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। ऐेसे में पुलिस को भी सतर्क रहने की जरूरत है। डीजीपी ने 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी अधिकारियों को सतर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed