फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP orders that know the medical history before taking someone in custody.

पुलिस अभिरक्षा में मौत: डीजीपी सख्त, बोले - हिरासत में लेने से पूर्व बीमारी का भी लगाएं पता

Fri, 19 Jul 2024 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Jul 2024 12:01 AM IST
सार

डीजीपी ने जारी निर्देशों में कहा गया कि गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति को थाने पर नहीं लाया जाए। यदि किन्हीं कारणवश थाने पर लाने के दौरान वह बीमार हो जाता है तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जाए।

विज्ञापन
UP DGP orders that know the medical history before taking someone in custody.
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस अभिरक्षा में होने वाली मौतों के मामलों को लेकर मातहतों को सख्त निर्देश दिया। डीजीपी ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति अथवा अभियुक्त को थाने पर पूछताछ के लिए लाने से पूर्व यह पुष्टि कर ली जाए कि वह पूर्व में किसी गंभीर रोग से ग्रसित तो नहीं है। बता दें कि हाल ही में जालौन में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद खासा हंगामा हुआ था। इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस भी जारी किया है।

विज्ञापन


डीजीपी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी निर्देशों में कहा गया कि गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति को थाने पर नहीं लाया जाए। यदि किन्हीं कारणवश थाने पर लाने के दौरान वह बीमार हो जाता है तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर इलाज कराया जाए। थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी की जानकारी के बिना थाने अथवा पुलिस चौकी में किसी व्यक्ति को नहीं लाया जाए। यदि किसी कारणवश लाया गया है तो उसे तत्काल दस्तावेजों में दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


थाने पर किसी भी व्यक्ति से पूछताछ मनोवैज्ञानिक तरीके से पूरे धैर्य के साथ की जाए। इस दौरान जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहें। इसका विवरण भी रजिस्टर में दर्ज किया जाए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं हवालात में दाखिल करते वक्त अदालत के आदेशों का पालन किया जाए। पुलिस अभिरक्षा में किसी की मृत्यु होने पर तत्काल मानवाधिकार आयोग को सूचना दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed