फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP OP Singh retires Hitesh Chandra Awasthi to be new DGP

हितेश चंद्र अवस्थी ने यूपी के कार्यकारी पुलिस महानिदेशक के रूप में संभाला कार्यभार

Fri, 31 Jan 2020 07:13 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 31 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
UP DGP OP Singh retires Hitesh Chandra Awasthi to be new DGP
यूपी के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालते हितेश चंद्र अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला

हितेश चंद्र अवस्थी ने रूप के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में शुक्रवार शाम को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान डीजीपी ओम प्रकाश सिंह की मौजूदगी में औपचारिकताएं पूरी की। इसके पहले, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। विदाई के दौरान डीजीपी ओपी सिंह को शाही तरीके से पारंपरिक परेड के साथ विदाई दी गई।

विज्ञापन


हितेश चंद्र अवस्थी 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने करियर में साफ छवि के अफसरों में गिने जाने वाले हितेश चंद्र अवस्थी करीब 14 वर्ष तक सीबीआई में तैनात रहे हैं। 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह 23 जनवरी, 2018 से डीजीपी पद पर कार्यरत हैं। अधिवर्षता आयु पूरी हो जाने के कारण वह आज रिटायर हो गए।

विज्ञापन

डीजीपी की दौड़ में इनका भी था नाम

मालूम हो कि नए डीजीपी के लिए जिन अफसरों की सूची भेजी जा गई थी, उसमें 1984 बैच के आईपीएस एपी महेश्वरी का नाम पहले नंबर पर था जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में डीजी हैं। इसके बाद यूपी में विजिलेंस में तैनात 1985 बैच के हितेश चंद्र अवस्थी, केंद्र में आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार, यूपी में नागरिक सुरक्षा के डीजी 1986 बैच के जेएल त्रिपाठी, सीआरपीएफ में एडीजी मो. जावेद अख्तर, बीएसएफ में स्पेशल डीजी नासिर कमाल, यूपी में डीजी सुजानवीर सिंह, केंद्र में बीएसएफ में एडीजी 1987 बैच के मुकुल गोयल, ईओडब्ल्यू में डीजी आरपी सिंह, डीजी रूल्स एंड मैनुअल विश्वजीत महापात्रा, मानवाधिकार आयोग में डीजी जीएल मीणा, भर्ती बोर्ड के डीजी 1988 बैच के आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा, हाल ही में प्रतिनियुक्ति से वापस आने वाले देवेंद्र सिंह चौहान, केंद्र में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में एडीजी अनिल अग्रवाल, यूपी में जेल विभाग के डीजी आनंद कुमार, डीजी कोऑपरेटिव सेल अशित कुमार पांडा, एडीजी पावर कॉर्पोरेशन कमल सक्सेना, एडीजी ट्रैफिक विजय कुमार, एडीजी पीटीसी बृज राज और 1989 बैच के आईपीएस और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नेशनल इंटेलीजेंस ग्रिड में एडीजी के पद पर तैनात आशीष गुप्ता के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed