यूपी DGP ने ट्विटर पर दिए जनता के सवालों के जवाब, बोले- माफियाओं पर कस रहे शिकंजा, पूछे गए ये सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह ट्विटर के जरिए लोगों से जुड़े और उनके सवालों का जवाब दिया। इस दौरान लोगों ने खुलकर उनसे सवाल पूछे और उन्होंने जवाब दिया। पुलिस के सोशल मीडिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के रिस्पांस से डीजीपी सुलखान सिंह और मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव बेहद गद-गद हैं।
हालांकि डीजीपी ने कई सवालों के जवाब खुद दिए लेकिन सैकड़ों सवालों का जवाब वह नहीं दे पाए। इस दौरान पुलिस से संबंधित सवाल अधिक आए जिसमें पुलिस भर्ती, प्रोन्नति, वेतन विसंगति, रिश्वतखोरी, लंबे समय से एक ही थाने पर तैनाती जैसे सवाल शामिल थे।
ई संवाद के दौरान कानून व्यवस्था, माफिया राज, पुलिस के इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल थानेदारों की दबंगई, साइबर अपराध, हत्या का खुलासा न होने, पासपोर्ट इंक्वायरी के लिए रिश्वत की मांग जैसे मामले भी आए जिस पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश डीजीपी की ओर से दिए गए।
शाम साढ़े पांच से साढ़े 6 बजे तक आस्कडीजीपीयूपी हैशटैग पर लोगों को अच्छा रिस्पांस मिला। इस दौरान 750 लोगों ने हिस्सा लिया और 1950 ट्वीट किए गए। डीजीपी ने खुद 88 लोगों के सवालों का जवाब दिया।
ये पूछे गए सवाल-
सवाल: आज भी हालत जस की तस बनी हुई है कानून व्यवस्था खराब है, माफियाराज कायम है, इस पर आप क्या कहते हैं?
डीजीपी का जवाब: माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और लंबे समय से फरार अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।
सवाल: बिना हेलमेट के पुलिस कर्मियों की फोटो के साथ ट्वीट करते हुए रवि ने लिखा कि आपके आदेश का जब पुलिस ही पालन नहीं कर रही तो आम जनता से कैसे उम्मीद की जा सकती है?
डीजीपी: ऐसे मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
सवाल: पुलिस में रिश्वतखोरी कब बंद होगी? थानों में 90 प्रतिशत विवेचक घूसखोर हैं, मैं साबित भी कर सकता हूं...
डीजीपी: आप पुलिस को पूरी सूचना दें, रिश्वत बिल्कुल ना दें, तत्काल शिकायत करें कार्रवाई की जाएगी।
सवाल: प्रदेश में साइबर अपराध बड़ी समस्या है। व्हाट्स एप के जरिए अपराधी महिलाओं और बच्चियों की जिंदगी बरबाद कर रहे हैं। ये कैसे रूके?
डीजीपी: साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसके अतिरिक्त नागरिकों को सचेत व जागरुक भी किया जा रहा है। ऐेसे मामलों की रिपोर्ट करना भी आवश्यक है।
गाड़ियों में सायरन के इस्तेमाल पर कहा, पुलिस को कर दिया निर्देशित
डीजीपी: मेरठ पुलिस को इसके लिए निर्देशित किया जा रहा है।
सवाल: गाजियाबाद के कई थानों और पुलिस चौकी पर आपके निर्देशों के बाद भी चार साल से सिपाही व दरोगा तैनात हैं उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं की गई।
डीजीपी: संबंधित का नाम बताइये फौरन कार्रवाई होगी।
सवाल: महराजगंज में हुई अमित नाम के युवक की हत्या का खुलासा अब तक नही हुआ? न्याय कब मिलेगा?
डीजीपी: आईजी गोरखपुर और डीआईजी गोरखपुर को निर्देश दिए जा रहे हैं।