{"_id":"6136585f8ebc3eb502028806","slug":"up-dgp-asked-for-details-of-corrupt-and-misbehaving-police-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : डीजीपी ने मांगा भ्रष्टाचारी व दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : डीजीपी ने मांगा भ्रष्टाचारी व दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों का ब्योरा
Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:35 PM IST
सार
पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने जिलों के अधिकारियों से भ्रष्टाचारी व दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों का ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन
डीजीपी मुकुल गोयल
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने जिलों के अधिकारियों से भ्रष्टाचारी व दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों का ब्योरा मांगा है। एसपी, एसएसपी और पुलिस आयुक्तों को हर महीने की सात तारीख को ऐसे पुलिस कर्मियों की जानकारी भेजनी होगी। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय से दो पेज का प्रारूप भेजा गया है। इसमें कितने पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई व वह किस रैंक का है आदि भरना होगा। मुख्यालय पर एडीजी अपराध केएस प्रताप कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
गोयल ने बताया कि कई अराजपत्रित पुलिस कर्मियों की जनता से दुर्व्यवहार व भ्रष्टाचार की शिकायतें आती रहती हैं। इससे पुलिस की छवि पर विपरीत असर पड़ता है। ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर वैधानिक व दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस कप्तानों और पुलिस आयुक्तों को दिए गए हैं। कार्रवाई भी ऐसी हो जो नजीर बने ताकि दूसरे पुलिस कर्मी ऐसा काम करने से डरें। उन्होंने इन अफसरों को पत्र भेजकर कहा है कि जब तक थाने में सुधार नहीं होगा, तब तक आदर्श पुलिसिंग पर नजर नहीं आएगी। सबसे पहले थानों पर आम आदमी के साथ पुलिस को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा। मर्यादित आचरण के बिना आदर्श पुलिसिंग संभव नहीं है। इसके लिए पुलिस कर्मियों को दो चरणों में प्रशिक्षण दिलाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले चरण में पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रशिक्षित किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में मुख्य आरक्षी व आरक्षी पद के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए स्थानीय विषय विशेषज्ञों की भी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन