फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM Keshav Maurya holds a courtesy meeting with a German delegation; emphasizes boosting industrial

यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की, औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

Wed, 02 Sep 2026 08:58 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 02 Sep 2026 08:58 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में निवेश, नवाचार, कौशल विकास, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने रोजगार के नए अवसरों और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार किया। उत्तर प्रदेश में वैश्विक निवेश आकर्षित करने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन
UP: Deputy CM Keshav Maurya holds a courtesy meeting with a German delegation; emphasizes boosting industrial
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश और जर्मनी के बीच निवेश, नवाचार, कौशल विकास और औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निवेश के अनुकूल वातावरण, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता से प्रदेश में वैश्विक निवेशकों के लिए व्यापक संभावनाएं बनी हैं। उन्होंने जर्मनी के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

तकनीकी सहयोग से रोजगार और कौशल विकास के नए अवसरों पर मंथन

बैठक में तकनीकी सहयोग, नवाचार, कौशल विकास, रोजगार सृजन और औद्योगिक निवेश के क्षेत्रों में संभावित साझेदारी पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ने से प्रदेश में आधुनिक तकनीक और निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद जताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राउनहेम, जर्मनी के महापौर डेविड रेंडल, इनोवेशन हब राइनमेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन विट्टेकाइंड, जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल रमन, अध्यक्ष सेल्वाकुमार पेरियासामी समेत अन्य प्रतिष्ठितजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed