{"_id":"66e72ebd87a7163d520519f3","slug":"up-deputy-cm-brajesh-pathak-comments-on-resignation-of-delhi-cm-arvind-kejriwal-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के डिप्टी सीएम बोले- केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश नाटकबाजी, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के डिप्टी सीएम बोले- केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश नाटकबाजी, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी
Mon, 16 Sep 2024 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:30 AM IST
सार
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश को नाटकबाजी करार देते हुए कहा कि इस बार दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की पेशकश को नाटकबाजी करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता इसे खूब अच्छे से समझती है। इस बार जब भी चुनाव होगा दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बयान दिया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नाटकबाजी को दिल्ली की जनता बहुत अच्छे से समझती है। इस बार जब भी चुनाव होगा, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। जो व्यक्ति जेल से जमानत पर छूटा हो, वो इस प्रकार के नाटक कर रहा है। आने वाले समय में दिल्ली की जनता इसका जवाब जरूर देगी।
विज्ञापन
बता दें कि केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब जब दिल्ली की जनता उन्हें फिर से चुनेगी तभी वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल को शराब घोटाले के आरोप में जेल में रखा गया था। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। दिल्ली में फरवरी माह में चुनाव प्रस्तावित हैं। केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह इस्तीफा देकर जनता के बीच जाएंगे और अपनी ईमानदारी पर जनता की मुहर लगवाएंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन