फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Dara Singh elected unopposed for MLC, SP did not field a candidate

यूपीः एमएलसी के लिए निर्विरोध चुने गए दारा सिंह, सपा ने नहीं उतारा था प्रत्याशी, एक उम्मीदवार का पर्चा खारिज

Tue, 23 Jan 2024 03:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 23 Jan 2024 03:10 PM IST
सार

दारा सिंह विधान परिषद की तरफ से एमएलसी चुन लिए गए थे। वह भाजपा के प्रत्याशी थे। दारा सिंह कुछ महीने पहले सपा छोड़कर बीजेपी में आए थे। 

विज्ञापन
UP: Dara Singh elected unopposed for MLC, SP did not field a candidate
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद उप चुनाव मे भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उप चुनाव मे भाजपा से दारा सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। सपा बसपा ओर कांग्रेस सहित किसी अन्य दल ने प्रत्याशी नहीं उतारा था। आलमबाग निवासी ओमकार सिंह ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। लेकिन उनके नामांकन पत्र मे प्रस्तावक नहीं होने के कारण उनका नामांकन निरस्त किया गया. निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे ने बताया कि दारा सिंह निर्विरोध चुने गए हैं।उल्लेखनीय है कि दारा सिंह सपा छोड़कर भाजपा मे शामिल हुए थे। सपा विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद घोसी मे हुए उप चुनाव मे दारा सिंह चुनाव हार गए थे। भाजपा ने अब उन्हें विधान परिषद भेजा हैं।

विज्ञापन


मंत्री बनाए जाने को लेकर लगाए जा रहे थे कयास
दारा सिंह चौहान को घोसी सीट पर विधानसभा उपचुनाव के बाद भी मंत्री बनाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन दारा और उनके साथ ही सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अभी भी इंतजार ही कर रहे हैं। दारा सिंह चौहान को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। वह नोनिया समाज से आते हैं जो कि पूर्वांचल में काफी प्रभावी माना जाता है। उपचुनाव में वह अपने समुदाय का वोट भी पूरी तरह प्राप्त नहीं कर सके वह सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह से करीब 42 हजार वोटों से हार गए। सपा से भाजपा में शामिल होने पर दारा सिंह चौहान ने कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन


सपा ने नहीं उतारा था उम्मीदवार
यूपी विधान परिषद की एकमात्र खाली हुई सीट पर सपा ने उम्मीदवार नहीं खड़ा किया था।  इस सीट पर भाजपा ने दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। बसपा और कांग्रेस ने भी इन चुनावों में कोई रुचि नहीं दिखाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed