फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cut-free power supply in the state from Dhanteras to Diwali, Power Corporation issued guidelines on the instructions of the Chief Minister

यूपी : धनतेरस से दिवाली तक प्रदेश में कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पाॅवर कॉर्पोरेशन ने जारी किए दिशा-निर्देश

Mon, 01 Nov 2021 11:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 01 Nov 2021 11:08 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पाॅवर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने सभी बिजली कंपनियों के आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
UP: Cut-free power supply in the state from Dhanteras to Diwali, Power Corporation issued guidelines on the instructions of the Chief Minister
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस से दिवाली तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार से बृहस्पतिवार तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पाॅवर काॅर्पोरेशन प्रबंधन ने बिजली कंपनियों के एमडी, मुख्य अभियंताओं समेत अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि प्रदेशवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने धनतेरस एवं दीपावली जैसे त्योहारों पर पूरे प्रदेश को कटौतीमुक्त बिजली आपूर्ति का निर्णय किया है। पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने सभी बिजली कंपनियों के आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी क्षेत्रों को कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सावधानी बरतें और स्थानीय स्तर पर आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी कम से कम समय में ठीक कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पहले से कर लें।
विज्ञापन


सभी बिजली कंपनियों को भेजे गए विस्तृत दिशा-निर्देश में कहा गया है कि सभी वितरण ट्रांसफार्मरों का मेंटीनेंस करा लिया जाए जिससे गड़बड़ी की संभावना न रहे। विद्युत वितरण निगम स्तर तथा जिला स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करके यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी व्यवस्थायें पूर्व में ही दुरुस्त कर ली गई हैं। अप्रत्याशित ब्रेकडाउन होने की दशा में शीघ्रातिशीघ्र आपूर्ति को चालू करने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंगों की पूर्व से ही व्यवस्था कर ली जाए। यह चेक करा लिया जाए कि वितरण ट्रांसफार्मर ओवरलोडेड तो नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed