{"_id":"67bc37c41654ffb5fb07041c","slug":"up-couple-attempted-suicide-in-front-of-assembly-accused-of-not-taking-action-on-missing-daughter-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा के सामने दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, बेटी की गुमशुदगी पर कार्रवाई न करने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा के सामने दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, बेटी की गुमशुदगी पर कार्रवाई न करने का है आरोप
Mon, 24 Feb 2025 03:01 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 24 Feb 2025 03:01 PM IST
सार
Couple attempted suicide :लखनऊ में विधानसभा के सामने एक दंपति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। यह दंपती कानपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विधानभवन के पास आत्मदाह की कोशिश
विस्तार
विधानसभा के सामने सोमवार को कानपुर में मान निवादा के बिल्हौर में रहने वाले हैं राकेश दुबे (56) पत्नी निर्मला के साथ आत्मदाह करने पहुंचे। दोनों को खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलता देख वहां तैनात आत्मदाह निरोधी के पुलिस कर्मियों ने दौड़ कर उन्हें रोक लिया। घटना की जानकारी हजरतगंज थाने में दी। पुलिस दंपती को थाने लेकर पहुंची। पूछताछ में राकेश ने बताया कि उनकी बेटी लापता हो गई है। उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मगर पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर वह और पत्नी आत्मदाह करने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक कानपुर पुलिस से बात की गई है। आगे की कार्रवाई कानपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन
इन दिनों चल रहा है सदन
मालूम हो कि इन दिनों विधानसभा की कार्यवाही चल रही है। सोमवार को बजट के बाद दोनों सदनों में इसकी चर्चा होनी है। अलग-अलग वजहों से बीच दोनों सत्र दोपहर में स्थगित हो गए थे।
विज्ञापन