{"_id":"5959d6f84f1c1b9b7e8b46c0","slug":"up-cop-recruitment-process-may-stop-once-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह साल से रुकी दरोगा भर्ती में फिर लग सकता है अड़ंगा, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल से रुकी दरोगा भर्ती में फिर लग सकता है अड़ंगा, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा भर्ती में एक बार फिर अड़ंगा लग सकता है। पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा दोबारा ग्रुप डिस्कशन कराने से नाराज अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इस मामले में वहां अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।
जो अभ्यर्थी पहले ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा ले चुके हैं और उनकी ट्रेनिंग भी पूरी हो चुकी है वे नहीं चाहते कि उन्हें फिर से इसमें भाग लेना पड़े। उन्हें लगता है कि दोबारा ग्रुप डिस्कशन में कहीं कम अंक आए तो मौका हाथ से जा सकता है। इस नाते उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
अभ्यर्थी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में मामला 19 जून को गया था, जहां से तीन सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। उम्मीद है, 10 से 17 जुलाई के बीच सुनवाई होगी।
विज्ञापन
उधर, भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर वर्ष 2011 की दरोगा भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। कोर्ट ने अगस्त तक का समय दिया है।
ऐसे में अगस्त तक भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो कोर्ट की अवमानना होगी। कुछ अभ्यर्थियों के सुप्रीम कोर्ट जाने से भर्ती प्रक्रिया पर फिलहाल असर नहीं पड़ेगा।

डेमो
- फोटो : डेमो पिक
मायावती शासनकाल में 2011 में 4010 दरोगाओं की भर्ती के लिए विज्ञापन निकला था। लेकिन प्रक्रिया में खामियों के चलते मामला कोर्ट पहुंच गया।
इस बीच लगभग 3200 अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग भी पूरी करा दी गई। हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत से कम नंबर वाले अभ्यर्थियों को मौका देने पर एतराज जताया और दोबारा ग्रुप डिस्कशन कराकर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा। इसके बाद भर्ती बोर्ड ने 27 जून से ग्रुप डिस्कशन शुरू कराया जो राजधानी में रेडियो मुख्यालय पर 15 जुलाई तक चलेगा।