फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Continuous rain since last night in the capital, leading to waterlogging in various areas; a sudden chill

यूपी: राजधानी में रात से लगातार बारिश जारी, जगह-जगह जलभराव; अचानक से हुआ ठंडक का अहसास; देखें तस्वीरें

Fri, 25 Sep 2026 04:46 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 25 Sep 2026 04:46 PM IST
सार

लखनऊ में शुक्रवार सुबह से बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UP: Continuous rain since last night in the capital, leading to waterlogging in various areas; a sudden chill
लखनऊ में तेज बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में शुक्रवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और शहर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। गुरुवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन


UP: Continuous rain since last night in the capital, leading to waterlogging in various areas; a sudden chill
बारिश के बीच कार जाती हुई। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Continuous rain since last night in the capital, leading to waterlogging in various areas; a sudden chill
बारिश के बीच सेल्फी लेतीं लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक लखनऊ में मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। 27 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद मौसम में सुधार होने और आसमान साफ होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

UP: Continuous rain since last night in the capital, leading to waterlogging in various areas; a sudden chill
बारिश के बीच छाता लेकर जाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 10.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का औसत 4.6 मिलीमीटर है। वहीं, 1 जून से 25 सितंबर तक मानसून सीजन में लखनऊ में कुल 676.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 670.9 मिलीमीटर है। यानी अब तक करीब एक फीसदी अधिक बारिश हुई है।

UP: Continuous rain since last night in the capital, leading to waterlogging in various areas; a sudden chill
ई-रिक्शे वाला पॉलिथिन लगाकर जाता हुआ। - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। इससे लखनऊ में ठंडक बढ़ेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed