फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Container hits SUV in Balrampur, Railway section engineer dies, container was going to Nepal

यूपी: बलरामपुर में एसयूवी को कंटेनर ने मारी ठोकर, रेलवे के सेक्शन इंजीनियर की मौत, नेपाल जा रहा था कंटेनर

Mon, 27 May 2024 06:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 27 May 2024 06:43 PM IST
सार

कंटेनर में केला भरा था जो मध्य प्रदेश से नेपाल भेजा गया था। चालक श्रीकांत यादव का पता लगाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका।

विज्ञापन
UP: Container hits SUV in Balrampur, Railway section engineer dies, container was going to Nepal
हादसे में हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बौद्ध परिपथ पर कोतवाली देहात के बेलहा गांव के पास एक एसयूवी को कंटेनर ने सामने से ठोकर मार दी। जिसमें गोरखपुर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार श्रीवास्तव (40) की जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वाहन में बैठे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र नाथ मिश्र को भी चोटें आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कंटेनर को पकड़ लिया गया है। 

विज्ञापन


एसयूवी सवार गोरखपुर से बहराइच जा रहे थे। हादसा कोतवाली देहात के बौद्ध परिपथ स्थित सिसई बेनीजोत गांव के बीच सोमवार सुबह 11 बजे की है। एसयूवी में सवार फेज-एक ग्रीन सिटी गोरखपुर निवासी सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामलखन श्रीवास्तव सोमवार को रेलवे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव नगर वसारतपुर गोरखपुर निवासी महेन्द्र नाथ मिश्र पुत्र कल्पनाथ मिश्र के साथ एसयूवी गाड़ी से बहराइच जिला स्थित चिलवरिया जा रहे थे। वहां पर नई रेल लाइन बिछाने की प्रक्रिया चल रही है, जिसका जायजा लेने दोनों अधिकारी चिलवरिया के लिए निकले थे। 
विज्ञापन


गाड़ी किराए पर ले रखी थी, जिसे श्रीकांत यादव चला रहे थे। सिसई बेनीजोत गांव के बीच तेज रफ्तार कंटेनर ने गाड़ी को सामने से ठोकर मार दी। रेलवे के दोनों अधिकारी क्रिस्टा में पिछली सीट पर बैठे थे। सेक्शन इंजीनियर संतोष श्रीवास्तव का सिर फट गया। आगे एयर बैग खुलने से चालक श्रीकांत यादव को खरोच तक नहीं आई। गाड़ी का अगला हिस्सा टूटकर ध्वस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल संतोष श्रीवास्तव को मेमोरियल चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ट्रक मौके पर पलट गया। चालक शेरूपुर कलॉ पूरनपुर पीलीभीत निवासी शाजिद ट्रक छोड़ फरार हो गया। राहगीरों ने संतोष श्रीवास्तव को मेमोरियल चिकित्सालय तक पहुंचाया। रेलवे अधिकारी की दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर राजेन्द्र बहादुर ने घटना स्थल का जायजा लिया। रेलवे ठेकेदार विश्वनाथ वर्मा की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है। 


कंटेनर से नेपाल जा रहा था केला 
कंटेनर में केला भरा था जो मध्य प्रदेश से नेपाल भेजा गया था। चालक श्रीकांत यादव का पता लगाने के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक चालक का नाम व पता चल गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। ट्रक व दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी को थाना देहात लाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने बताया कि कंटेनर तेज रफ्तार में थी और हादसे के बाद वह पलट गई। उन्हें फिलहाल हल्की चोटें आईं और वह स्वस्थ्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed